क्या चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय स्टार खिलाड़ी कर रहे हैं बड़ी गलती? भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

Champions Trophy 2025: क्या चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी बड़ी गलती कर रहे हैं?

Image_d45629
विज्ञापन

Champions Trophy 2025: 19 फरवरी, ये तारीख दुनिया के तमाम क्रिकेट फैंस को याद है। क्योंकि इस दिन से ही पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। भारतीय टीम की निगाहें इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर ट्रॉफी अपने नाम करने पर टिकी हुई हैं। आखिरी बार ये टूर्नामेंट साल 2017 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेला गया था। तब भारत को पाकिस्तान के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 7 साल बाद हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के सभी स्टार खिलाड़ी एक बड़ी गलती कर रहे हैं। शायद ये गलती टीम इंडिया को टूर्नामेंट में भारी पड़ सकती है।

क्या टीम इंडिया के स्टार कर रहे हैं बड़ी गलती?

दरअसल, 19 फरवरी से मेगा इवेंट का आगाज होने जा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने में अब 1 महीने से भी कम का समय बचा है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में इस बड़े टूर्नामेंट में चुने गए भारतीय खिलाड़ियों को सफेद गेंद से अभ्यास करना शुरू कर देना चाहिए। लेकिन भारत के स्टार खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा रणजी ट्रॉफी खेलने वाले हैं। भारतीय खिलाड़ी सफेद गेंद से अभ्यास करने की बजाए लाल गेंद से अभ्यास कर रहे हैं। शायद ये गलती भारतीय खिलाड़ियों को भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन

अगर भारतीय खिलाड़ी अभी से ही सफेद गेंद से अभ्यास करते, तो शायद इनकी तैयारियां और भी अधिक मजबूत हो सकती थी। रणजी का पहला राउंड 23 जनवरी और दूसरा राउंड 30 जनवरी से खेला जाना है। जबकि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी से खेला जाएगा। ऐसे में रणजी में भाग ले रहे भारतीय स्टार खिलाड़ियों के पास सफेद गेंद से तैयारी करने का काफी कम समय मिलेगा। भारतीय स्टार खिलाड़ियों के पास व्हाइट बॉल से प्रैक्टिस करने का अच्छा मौका था और सभी खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में शानदार वापसी कर अपनी तैयारियों को आगामी मेगा इवेंट के लिए पुख्ता कर सकते थे।

बीसीसीआई करा सकती थी आयोजन

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग कैंप का आयोजन करा सकती थी, जिसमें सभी खिलाड़ी सफेद गेंद से अभ्यास के अलावा प्रैक्टिस मैच भी खेल सकते थे। इससे भारतीय खिलाड़ियों को फायदा मिलता। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी सिर पर होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट खेल रहे हैं। अब इसका टूर्नामेंट में क्या असर देखने को मिलता है? ये आने वाला समय बताएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ