मिचेल स्टार्क के बाद अब इन 2 खिलाड़ियों ने भारत लौटने से किया मना, बुरी तरह फंस गई दिल्ली कैपिटल्स

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क के बाद दिल्ली के 2 विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 में भाग लेने से मना कर दिया है।

IPL 2025 - 2025-05-16T144330.150

Mitchell Starc: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के दौरान आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। वहीं दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर के बाद आईपीएल को दोबारा शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल गई है। आईपीएल 2025 की शुरुआत 17 मई से होने जा रही है। हालांकि आईपीएल 2.0 में कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया है। ये खिलाड़ी फिलहाल भारत नहीं लौटना चाहते हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ज्यादा नुकसान हुआ है। क्योंकि मिचेल स्टार्क के अलावा अब 2 खिलाड़ियों ने भी भारत लौटने से मना कर दिया है।

विज्ञापन

दिल्ली के लिए बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत में कमाल का प्रदर्शन किया। हालांकि पिछले कुछ मैचों में टीम का प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा है। हालांकि दिल्ली अभी भी आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार है। लेकिन प्लेऑफ तक पहुंचने का रास्ता दिल्ली के लिए दिन प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। क्योंकि मिचेल स्टार्क के बाद अब फाफ डु प्लेसिस और डोनोवन फरेरा ने भी भारत आने से मना कर दिया है। यानी अब मिचेल के साथ दिल्ली को 3 बड़े झटके लग चुके हैं।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स को जल्द करना होगा ऐलान

आईपीएल 2025 में दिल्ली को 3 मुकाबले खेलने हैं। तीनों ही मुकाबले टीम के लिए अहम है। अगर दिल्ली को प्लेऑफ में दाखिल होना है तो उसे तीनों ही मैच जीतने होंगे। एक हार दिल्ली को प्लेऑफ से बाहर कर देगी। ऐसे में आगामी मैच से पहले 3 बड़े खिलाड़ियों का बाहर होना दिल्ली के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। टीम को जल्द ही इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान करना होगा।

विज्ञापन

स्टब्स कर रहे हैं वापसी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए साउथ अफ्रीका के तेज तर्रार बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स आईपीएल 2025 में वापसी कर रहे हैं। ये टीम के लिए अच्छी खबर है। वहीं दिल्ली की टीम में सादिकुल्लाह अटल, और दुष्मंता चमीरा जैसे स्टार विदेशी खिलाड़ी पहले से ही मौजूद हैं। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान भी बोर्ड से एनओसी मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ