करोड़ों का झटका! इस क्रिकेट बोर्ड पर चला ICC का चाबुक, 6 महीने के लिए रोक दी फंडिंग, जानें वजह

ICC ने बड़ा एक्शन लेते हुए कनाडा क्रिकेट बोर्ड की फंडिंग अगले 6 महीनों के लिए रोक दी है. आईसीसी ने यह बड़ा फैसला गवर्नेंस और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी गड़बड़ियों को देखते हुए लिया है. इस फैसले से कनाडा क्रिकेट को करोड़ों का नुकसान हो सकता है.

ICC halts Cricket Canada Funding

ICC halts Cricket Canada Funding

ICC halts Cricket Canada Funding: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कनाडा क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे तगड़ा झटका दिया है. आईसीसी ने गवर्नेंस और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़ी गड़बड़ियों के चलते कनाडा क्रिकेट बोर्ड की फंडिंग अगले 6 महीनों के लिए रोक दी है. इस फैसले की जानकारी क्रिकेट कनाडा को इस सप्ताह की शुरुआत में ही दे दी गई थी. इस निलंबन से बोर्ड को क्रिकेट संचालन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कनाडा क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका!

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कनाडा क्रिकेट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि बोर्ड का संचालन काफी हद तक ICC से मिलने वाली आर्थिक मदद पर निर्भर करता है. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फंडिंग रुकने के बाद भी टीम की हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम और क्रिकेट गतिविधियों पर तत्काल असर पड़ने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

कनाडा क्रिकेट बोर्ड की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो 2024 के अंत तक उसकी कुल आय का लगभग 63 प्रतिशत हिस्सा ICC फंडिंग से आया था. बोर्ड की कुल कमाई 5.7 मिलियन कनाडाई डॉलर रही, जिसमें से करीब 3.6 मिलियन डॉलर ICC द्वारा दिए गए थे.

ICC ने गवर्नेंस फेलियर का खुलासा नहीं किया

हालांकि, आईसीसी ने सार्वजनिक रूप से गवर्नेंस फेलियर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कनाडा के इनवेस्टिगेटिव प्रोग्राम ‘फिफ्थ एस्टेट’ ने हाल ही में आईसीसी की नीतियों के कथित उल्लंघन की रिपोर्ट दी है, जिसमें बोर्ड के भीतर शासन मानकों और वित्तीय निगरानी से संबंधित चिंताएं शामिल हैं.

विज्ञापन

ICC का यह बड़ा फैसला क्रिकेट कनाडा की 9 और 10 मई को आयोजित वार्षिक आम बैठक (AGM) के तुरंत बाद सामने आया. इस बैठक में बोर्ड ने कई प्रशासनिक सुधारों की घोषणा की थी और 9 सदस्यीय निदेशक मंडल का चुनाव भी किया गया था. फिलहाल ICC ने इस निलंबन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जबकि क्रिकेट कनाडा की ओर से भी अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- 6,6,6,6,6,6,6,6… IPL इतिहास के वो 2 बदनसीब गेंदबाज, जिन्होंने एक मैच में खाए सबसे ज्यादा छक्के, बल्लेबाजों ने दिखाए दिन में तारे!

विवादों में घिरा रहा है कनाडा क्रिकेट

क्रिकेट कनाडा पिछले कुछ समय से प्रशासनिक अस्थिरता का भी सामना कर रहा है और लगातार विवादों में भी घिरा रहा है. ICC की एंटी करप्शन यूनिट फिलहाल T20 वर्ल्ड कप में खेले गए कनाडा और न्यूजीलैंड के मुकाबले की जांच कर रही है. यह मैच भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों के चलते संदेह के घेरे में आया था.

विज्ञापन

इसके अलावा, बोर्ड के भीतर पक्षपात और चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप के आरोप भी लगे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ अधिकारियों के दबाव में चयनकर्ताओं को खास खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना पड़ता था. प्रशासनिक कामकाज को लेकर भी बोर्ड के भीतर लंबे समय से विवाद चलता रहा है. बता दें कि, कनाडाई टीम ने पिछले दो T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, लेकिन दोनों बार टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ