IPL 2026: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया है. वह आईपीएल इतिहास में बड़ा कारनामा करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं.

Cricket News - 2026-05-16T200900.212

आईपीएल 2026 में 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. सीजन के 60वें मैच में दोनों टीमें आमने सामने हैं. इस मैच में गुजरात ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. प्लेइंग 11 में शामिल होते ही केकेआर के सीनियर खिलाड़ी सुनील नरेन ने इतिहास रच दिया. वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

सुनील नरेन ने रचा इतिहास

सुनील नरेन आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा वह ओवरऑल 200 मैच खेलने वाले 13वें खिलाड़ी बन गए हैं. नरेन से पहले कोई भी विदेशी खिलाड़ी आईपीएल में 200 मैच नहीं खेल पाया था.

विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं, जिन्होंने 279 मैच खेले हैं. तीसरे नंबर पर एमएस धोनी 278 मैच के साथ विराजमान हैं. वहीं, रवींद्र जडेजा ने 265 मैच खेले हैं और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी दिनेश कार्तिक हैं. उन्होंने 257 मैच खेले हैं.

विज्ञापन

नरेन के आईपीएल करियर पर एक नजर

आईपीएल में सुनील नरेन ने अब तक खेले गए 200 मैच की 197 पारियों में 203 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल, जबकि 7 बार 4 विकेट हॉल लिया है. बल्लेबाजी में उन्होंने 126 पारियों में 17.50 की औसत के साथ 1820 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं. नरेन साल 2012 से आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं. खास बात ये है कि उन्होंने केवल केकेआर के लिए ही आईपीएल में खेला है. वह इस टीम के लिए कई सीजन सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी निभा चुके हैं. इसके अलावा वह इस सीजन बतौर गेंदबाज केकेआर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

विज्ञापन

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली — 279 मैच, 9145 रन, 4 विकेट
रोहित शर्मा — 279 मैच, 7314 रन, 15 विकेट
एमएस धोनी — 278 मैच, 5439 रन, 0 विकेट
रविंद्र जडेजा — 265 मैच, 3450 रन, 178 विकेट
दिनेश कार्तिक — 257 मैच, 4842 रन, 0 विकेट
शिखर धवन — 222 मैच, 6769 रन, 4 विकेट
आर अश्विन — 221 मैच, 833 रन, 187 विकेट
अजिंक्य रहाणे — 210 मैच, 5269 रन, 1 विकेट
सुरेश रैना — 205 मैच, 5528 रन, 25 विकेट
रॉबिन उथप्पा — 205 मैच, 4952 रन, 0 विकेट
अंबाती रायुडू — 204 मैच, 4348 रन, 0 विकेट
भुवनेश्वर कुमार — 202 मैच, 354 रन, 220 विकेट
सुनील नरेन — 200 मैच, 1820 रन, 203 विकेट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ