IPL 2026: फिन एलेन ने की वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरी, कोलकाता में हुआ बड़ा उलटफेर

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मुकाबले में फिन एलेन का तूफान आया. उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के लगाए और वैभव सूर्यवंशी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली.

Cricket News - 2026-05-16T210110.840

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में कोलकाता टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है. फिन एलन ने इस मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया. हालांकि वह शतक से चूक गए. लेकिन उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. फिन एलेन ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से गर्दा उड़ा दिया.

विज्ञापन

एलेन की शानदार पारी

फिन एलेन ने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और गुजरात के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए आगे बढ़ते गए. एलेन ने 35 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान एलेन ने 4 चौके और 10 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने 265.71 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. एलन ने अपनी पारी में 10 छक्के लगाकर वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. हालांकि एलेन शतक बनाने से चूक गए. उनकी पारी पर विराम साई किशोर ने लगाया.

विज्ञापन

एलेन ने की वैभव की बराबरी

फिन एलेन आईपीएल में एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के सबसे ज्यादा बार लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 2 बार आईपीएल की एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं. इस मामल में उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली. उन्होंने भी दो बार ऐसा कारनामा किया है. एक पारी में सबसे ज्यादा 10 या उससे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 4 बार ऐसा कारनामा किया है, जबकि अभिषेक ने भी 2 बार एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं.

विज्ञापन

IPL की एक पारी में 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा बार

4 बार – क्रिस गेल
2 बार – अभिषेक शर्मा
2 बार – वैभव सूर्यवंशी
2 बार – फिन एलन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ