Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Afghanistan T20 World Cup Squad: टी-20 विश्व कप 2026 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. 15 खिलाड़ियों को मुख्य स्क्वाड में जगह मिली है, जबकि 3 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर रखा गया है. राशिद खान को आगामी विश्व कप के लिए अहम जिम्मेदारी मिली है.

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Dec 31, 2025 13:28
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

Afghanistan T20 World Cup Squad: टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से आगामी वर्ल्ड की मेजबानी करेंगे. भारत समेत कई देश अपने दल का ऐलान कर चुके हैं. 31 दिसंबर को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने दल का ऐलान किया. अफगानिस्तान वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगा. ऐसे में वर्ल्ड कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपने दल की घोषणा की है.

राशिद खान संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज और वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है. टीम की कप्तानी राशिद खान संभालेंगे, जबकि इब्राहिम जादरान को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है. इसके अलावा रहमानउल्लाह गुरबाज और सेदिकुल्लाह अटल जैसे युवा खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है. वहीं, मोहम्मद नबी और नवीन उल हक जैसे सीनियर खिलाड़ी भी अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WWE Year Ender: 2025 के 5 बड़े धोखे जिन्होंने फैंस को हिलाकर रख दिया

वेस्ट इंडीज सीरीज और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए अफगानिस्तान की टीम

राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (वीसी), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजल हक फारूकी और अब्दुल्ला अहमदजई.

---विज्ञापन---

रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई और जिया उर रहमान शरीफी.

वेस्टइंडीज और वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान का शेड्यूल

तारीखटूर्नामेंटमैचसमय
19/1टी20 सीरीज (मैच 1)अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज8:00 pm
21/1टी20 सीरीज (मैच 2)अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज8:00 pm
22/1टी20 सीरीज (मैच 3)अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज8:00 pm
8/2टी20 विश्व कप 2026, ग्रुप स्टेज (मैच 4)न्यूज़ीलैंड बनाम अफगानिस्तान11:00 am
11/2टी20 विश्व कप 2026, ग्रुप स्टेज (मैच 13)दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान11:00 am
16/2टी20 विश्व कप 2026, ग्रुप स्टेज (मैच 28)अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात11:00 am
19/2टी20 विश्व कप 2026, ग्रुप स्टेज (मैच 39)अफगानिस्तान बनाम कनाडा7:00 PM

ये भी पढ़ें:- WWE के 3 बड़े स्टार्स जिन्हें 2026 में वापसी के बाद तुरंत चैंपियनशिप मैच मिल सकता है

First published on: Dec 31, 2025 01:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.