WWE के 3 बड़े स्टार्स जिन्हें 2026 में वापसी के बाद तुरंत चैंपियनशिप मैच मिल सकता है

WWE के कुछ स्टार्स मौजूदा समय में एक्शन से बाहर चल रहे हैं. 2026 में इनकी वापसी की संभावनाएं हैं. ट्रिपल इन्हें वापस आते ही चैंपियनशिप मैच देकर बड़ा पुश दे सकते हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

इन WWE स्टार्स को मिल सकता है पुश

WWE Stars Return: WWE के लिए 2025 काफी रोमांचक रहा. Netflix के साथ कंपनी का नया अध्याय शुरू हुआ. सऊदी अरब के साथ भी बड़ी डील साइन हुई. जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर सफल रहा. खास बात ये है कि ब्रॉक लैसनर ने दो साल बाद खतरनाक वापसी की. कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे जिन्हें मजबूरी में अपना टाइटल छोड़ना पड़ा. यहां हम आपको WWE के तीन बड़े स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें 2026 में वापसी के बाद तुरंत चैंपियनशिप मैच मिल सकता है.

विज्ञापन

नेओमी

नेओमी के लिए 2025 बहुत ही शानदार रहा. पिछले कुछ सालों की उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई. उन्होंने विमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता. इसके बाद जुलाई में हुए Evolution इसे कैश-इन कर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. नेओमी का टाइटल रन 36 दिन ही चल पाया. प्रेग्नेंसी के कारण उन्हें मजबूरी में चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी. नेओमी कह चुकी हैं कि वो वापसी के बाद अपना टाइटल लेकर रहेंगी. 2026 में नेओमी शायद कंपनी में वापसी करेंगी. ट्रिपल एच उन्हें सीधे ही टाइटल मैच दे सकते हैं.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस भी 2025 में छाए रहे. रेसलमेनिया 41 से उन्हें तगड़ा पुश दिया गया. मेगा इवेंट में उन्होंने रोमन रेंस और सीएम पंक को हराया. इसके बाद मनी इन द बैंक ब्रीफकेस भी जीता. रॉलिंस ने इसे कैश-इन कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की. क्राउन ज्वेल में रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराया था. मैच के दौरान उन्हें शोल्डर इंजरी का सामना करना पड़ा. रॉलिंस एक्शन से बाहर हो गए. उन्हें अपना टाइटल भी छोड़ना पड़ा. रॉलिंस कई बार कह चुके हैं कि वो टाइटल हारे नहीं हैं. 2026 में उनकी वापसी तय है. उन्हें तुरंत ही चैंपियनशिप मैच दिया जा सकता है.

विज्ञापन

द रॉक

एलिमिनेशन चैंबर 2025 के बाद से WWE रिंग में द रॉक नज़र नहीं आए हैं. 2026 में उनकी एंट्री भी होनी लगभग तय है. रॉक और कोडी रोड्स का ड्रीम मैच भी अधर में लटका हुआ है. कोडी अभी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन हैं. 2024 में रॉक ने कहा था कि वो रोड्स के खिलाफ मैच के लिए वापसी करेंगे. 2026 में अगर रॉक वापस आते हैं, तो फिर उन्हें कोडी के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ