WWE Year Ender: 2025 के 5 बड़े धोखे जिन्होंने फैंस को हिलाकर रख दिया

2025 में WWE रिंग में बड़े-बड़े कारनामे देखने को मिले. कुछ स्टार्स ने अपने साथियों को धोखा देकर चौंका दिया. फैंस भी इस वजह से स्टोरी को लेकर उत्साहित रहे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

2025 में इन WWE स्टार्स को मिला धोखा

WWE में 2025 में कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिलीं. फैंस ने इन्हें खूब पसंद किया. ट्रिपल एच की बुकिंग विवादों में भी रही. कई रेसलर्स को पुश ना देकर द गेम ने बड़ी गलती. इसके अलावा रिंग में धोखेबाजी भी देखने को मिली. इससे कहानियां काफी शानदार हो गई थीं. यहां हम आपको 2025 के पांच बड़े धोखों के बारे में बताएंगे जिन्होंने फैंस को हिलाकर रख दिया.

विज्ञापन

पॉल हेमन का धोखा

रेसलमेनिया 41 नाइट-1 मेन इवेंट में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच मैच हुआ. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. इस मैच में फेवर के बदले में पंक की साइड हेमन खड़े हुए थे. मैच के अंत में हेमन ने सभी को चौंका दिया. उन्होंने पहले पंक को लो-ब्लो दिया और फिर रोमन को भी लो-ब्लो लगाकर धराशाई कर दिया. हेमन पिछले पांच साल से रेंस के साथ काम कर रहे थे. उनकी पंक के साथ भी अच्छी दोस्ती थी. पॉल हेमन ने दोनों को धोखा देकर सैथ रॉलिंस से हाथ मिलाया.

विज्ञापन

द विज़न का धोखा

रेसलमेनिया 41 में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन ने हाथ मिलाया. इसके बाद दोनों ने विज़न ग्रुप बनाया, जिसमें ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड शामिल हुए. इस ग्रुप ने खूब बवाल मचाया. रॉलिंस ने इसे लीड किया. क्राउन ज्वेल में रॉलिंस ने कोडी रोड्स को हराया था. इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में ब्रेकर ने रॉलिंस को स्पीयर और रीड ने सुनामी मूव लगा दिया. विज़न ने रॉलिंस को धोखा देकर सभी को चौंका दिया.

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो का धोखा

रेसलमेनिया 41 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए फैटल 4वे मैच हुआ था. ब्रॉन ब्रेकर ने टाइटल पेंटा, डॉमिनिक मिस्टीरियो और फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड किया. बैलर और मिस्टीरियो एक ही ग्रुप में काम करते हैं. मैच के दौरान भी दोनों की दोस्ती देखने को मिली. अंत में मिस्टीरियो ने मुकाबला जीतने के लिए बैलर को धोखा दे दिया. मिस्टीरियो ने बैलर को पिन करते हुए टाइटल अपने नाम किया.

जेकब फाटू का धोखा

जेकब फाटू ने पिछले साल जून में WWE में कदम रखा था. इसके बाद से लगातार उन्होंने सोलो सिकोआ के साथ काम किया. दोनों को साथ में फैंस ने खूब पसंद किया. 2025 के मनी इन द बैंक लैडर मैच को सिकोआ जीतने वाले थे, लेकिन उन्हें फाटू ने धोखा दे दिया. फाटू ने सिकोआ को नीचे गिराया और उन्हें जोरदार सुपरकिक मारकर धराशाई कर दिया.

विज्ञापन

काबुकी वॉरियर्स का धोखा

काबुकी वॉरियर्स की ओस्का और कायरी सेन ने भी 2025 में बड़ा गेम खेला. दोनों ने अपनी दोस्त इयो स्काई को ही धराशाई कर दिया. स्काई इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी. वो ओस्का और सेन की लगातार तारीफ कर रही थीं. उन्होंने सेन और ओस्का का साथ भी दिया. अंत में दोनों ने ओस्का को ही धोखा देकर उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया. तब से इनकी राइवलरी भी गजब की चल रही है. स्काई का साथ रिया रिप्ली दे रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ