Players Shone in IPL but Never Played for Team India: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हमेशा से युवा प्रतिभाओं के लिए चमकने का बड़ा मंच रहा है, जहां शानदार प्रदर्शन कर कई खिलाड़ियों टीम इंडिया में जगह बनाई है. जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों ने IPL में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर ही टीम इंडिया तक का सफर तय किया है.
लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जिन्होंने IPL में सालों तक निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया, फ्रेंचाइजी के लिए मैच विनर भी बने, लेकिन उन्हें कभी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. आइए जानते हैं ऐसे कुछ भारतीय खिलाड़ियों के बारे में, जो IPL में चमके तो लेकिन कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए.
1. राहुल तेवतिया
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे राहुल तेवतिया IPL के बेहतरीन फिनिशरों में गिने जाते हैं. IPL 2020 में एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाने के बाद वे रातोंरात स्टार बन गए थे. 32 साल के तेवतिया आईपीएल में अब तक 117 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1190 रन बनाने के साथ-साथ 32 विकेट भी हासिल किए हैं. उन्होंने अपने करियर में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए कई मैच जिताऊ पारियां खेलीं. IPL में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें अब तक भारतीय टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला है.
2. मनन वोहरा
32 साल के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा आईपीएल में 4 टीमों के लिए खेल चुके हैं और 56 मैचों में 1083 रन बनाए. किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए वोहरा ने कई तेजतर्रार पारियां खेलकर अपनी पहचान बनाई थी. IPL के शुरुआती सीजनों में उन्हें भारत का भविष्य माना जा रहा था. हालांकि, बाद में उनका प्रदर्शन का स्तर धीरे-धीरे गिरता गया और टीम इंडिया का दरवाजा उनके लिए कभी नहीं खुला.
3. सिद्धेश लाड
मुंबई के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सिद्धेश लाड घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते रहे और IPL में भी मौका मिला. हालांकि, आईपीएल में उन्हें ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिले, लेकिन जहां भी खेले वहां प्रतिभा दिखाई. इसके बावजूद वह कभी टीम इंडिया तक नहीं पहुंच सके. 33 साल के सिद्धेश के नाम फर्स्ट क्लास में 5623 रन दर्ज है, जबकि उन्होंने लिस्ट ए में 1571 रन और टी20 में 944 रन बना हैं.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली के साथी खिलाड़ी ने मौत से पहले टीम इंडिया को दिए 5 स्टार खिलाड़ी
4. शाहरुख खान
आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे शाहरुख खान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. घरेलू क्रिकेट और IPL दोनों में उन्होंने कई शानदार फिनिशिंग पारियां खेलीं. 2021 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले शाहरुख अब तक 64 मैच खेल चुके हैं और 775 रन बनाए हैं. फिर भी वह भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे.
5. श्रेयस गोपाल
कर्नाटक के लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने 2014 में मंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था और फिर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा भी बने. 32 साल के श्रेयस के नाम IPL में 51 मैचों में 52 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा, घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी वे कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए.
ये भी पढ़ें- मजे के लिए युजवेंद्र चहल ने जोखिम में डाली सैकड़ों जानें! करियर पर मंडराया खतरा, अब जेल की भी लटकी तलवार
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
38 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
54 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines