विराट कोहली के साथी खिलाड़ी ने मौत से पहले टीम इंडिया को दिए 5 स्टार खिलाड़ी
Team India: भारतीय क्रिकेट के फैंस को बहुत ही दुखद खबर 6 मई को मिली. पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी और विराट कोहली के साथ प्लेयर की सिर्फ 37 वर्ष की उम्र में ही लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई. हालांकि इस खिलाड़ी ने निधन से पहले 5 स्टार खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट को दिए हैं.

Team India: पंजाब के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का सिर्फ 37 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. जिनके लिए विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है. पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल 2019 से लेकर 2025 तक पंजाब क्रिकेट टीम के सेलेक्टर भी थे. उस समय उन्होंने पंजाब के कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया. ये युवा खिलाड़ी आज के समय भी भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहे जा रहे हैं.
शुभमन गिल
2 / 6मौजूदा समय में टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को भी अमनप्रीत सिंह गिल ने मौका दिया. गिल को बहुत ही छोटी उम्र में ही पंजाब की कप्तानी भी सौंपी गई थी. जहां पर उन्होंने सभी को प्रभावित किया.
अभिषेक शर्मा
3 / 6घरेलू क्रिकेट में अभिषेक शर्मा को भी पंजाब की टीम ने बहुत ज्यादा बैक किया. जिसके कारण ही आज वो टीम इंडिया के अगले सुपरस्टार कहे जा रहे हैं. अभिषेक मौजूदा समय में टी-20 फॉर्मेट में नंबर 1 बल्लेबाज हैं.
अर्शदीप सिंह
4 / 6बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी अब वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बन चुके हैं. पंजाब क्रिकेट टीम ने अर्शदीप सिंह को भी सभी फॉर्मेट में लगातार मौके दिए. जिसमें अमनप्रीत सिंह गिल का भी बड़ा रोल था.
रमनदीप सिंह
5 / 6तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने भी टीम इंडिया के लिए खेल लिया है. पंजाब क्रिकेट टीम ने भी इस खिलाड़ी को पिछले कुछ सालों में बहुत ज्यादा बैक किया है. फिलहाल वो आईपीएल में केकेआर के लिए खेल रहे हैं.
प्रभसिमरन सिंह
6 / 6विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी जल्द ही टीम इंडिया में मौके मिल सकते हैं. इस खिलाड़ी को भी पंजाब क्रिकेट टीम ने बहुत ज्यादा बैक किया है. आज के समय में प्रभसिमरन सिंह आईपीएल के स्टार बन गए हैं.