---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: श्रीलंका के 4 खिलाड़ियों से सावधान रहेगी टीम इंडिया, एक गेंदबाज ने 23 मैचों में लिए 125 विकेट

भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेलना है. इस मैच में श्रीलंका के 4 खुंखार खिलाड़ी भारतीय टीम पर भारी पड़ सकते हैं. एक गेंदबाज तो 23 टेस्ट मैच में 125 विकेट झटक चुका है.

---विज्ञापन---

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है. दोनों टीमें तैयारियों में जुट गई हैं. भारतीय टीम ने 7 से 9 अगस्त के बीच श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच भी खेला और 6 विकेट से जीता. हालांकि इसके बाद भी टीम इंडिया को श्रीलंका के 4 खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा. ये खिलाड़ी भारतीय टीम पर भारी पड़ सकते हैं और हार का स्वाद भी चखा सकते हैं.

3 शानदार बल्लेबाज से बचकर रहना टीम इंडिया!

कमिंदु मेंडिस श्रीलंका के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं. वह टेस्ट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. 27 साल के कमिंदु मेंडिस ने अब तक श्रीलंका के लिए 16 टेस्ट मैचों में 58 की औसत के साथ 1453 रन बना लिए हैं. उन्होंने 5 शतक और 6 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. घरेलू सरजमीं पर उनका औसत 64 का रहा है. वह भारत के लिए खतरे की घंटी हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

दिनेश चांदीमल श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं. 92 टेस्ट मैच खेलने वाले दिनेश चांदीमल ने 43.53 की औसत के साथ 6530 रन बनाए हैं. उन्होंने 16 शतक भी अपने नाम किए हैं. इसके अलावा सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका को भी हलके में नहीं लिया जा सकता. वह भी भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं. उन्होंने अब तक 19 टेस्ट मैच में 4 शतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने 1310 रन भी बनाए हैं. खास बात ये है कि वह तेज और स्पिन गेंदबाजों को अच्छे से खेलते हैं. वह भारत के खिलाफ टी-20 में शतक भी जड़ चुके हैं.

भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल बन सकता है ये गेंदबाज

बाएं हाथ के फिरकी गेंदबाज प्रभात जयसूर्या भारतीय बल्लेबाजों के लिए काल बन सकते हैं. आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं. उन्होंने 23 टेस्ट मैच में अब तक 125 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. खास बात ये है कि वह अब तक 12 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल ले चुके हैं, जबकि 2 बार मैच में 10 विकेट लेने का भी कारनामा कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 11, 2026 05:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola