Vastu Tips: पर्स में रखें ये 5 चीजें, मां लक्ष्मी की कृपा से भरी रहेगी जेब, होगा सुख-समृद्धि का आगमन

Vastu Tips: धनलाभ के लिए वास्तु से संबंधित उपाय करना बहुत ही अच्छा होता है. पर्स में कुछ साधारण चीजों को रखने से आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धनलाभ प्राप्त कर सकते हैं. इस उपाय को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी.

Vastu Tips

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Vastu Tips For Money: आजकल हर कोई पैसों की तंगी से परेशान हैं. बढ़ती महंगाई और खर्च के कारण लोगों के लिए जीवन व्यतीत करना मुश्किल हो गया है. आप भी पैसों की कमी से परेशान हैं, तो इस स्थिति में आप वास्तु में बताए कुछ उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपकी जेब हमेशा पैसों से भरी रहेगी. वास्तु के अनुसार, पर्स में कई चीजों को रखना शुभ होता है.

आप पर्स में इन शुभ चीजों को रखते हैं, तो इससे मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपको धन-धान्य की प्राप्ति होगी. यह धन को आकर्षित करती हैं और इससे आप तरक्की करते हैं. आर्थिक लाभ और सुख- समृद्धि के लिए पर्स में आपको यहां बताई इन 5 चीजों को रखना चाहिए. इनमें से कोई भी चीज पर्स में रखने से आपको फायदा देखने को मिलेगा. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

चांदी का सिक्का रखें

आर्थिक संपन्नता और धन में वृद्धि के लिए पर्स में चांदी का सिक्का रखना अच्छा होता है. इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. फिजूलखर्ची से बचने और धन-धान्य में वृद्धि के लिए पर्स में चांदी का सिक्का रखना चाहिए.

हल्दी लगे चावल

आर्थिक तंगी को दूर करने और मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि के लिए आपको पर्स में हल्दी लगे पीले चावल रखने चाहिए. आप 21 साबुत चावल को हल्दी में पीला करके रखें. इन चावल को पीले या लाल कपड़े में बांधकर रख लें.

विज्ञापन

पर्स में रखें गोमती चक्र

धन की कमी को दूर करने और आर्थिक सफलता के लिए पर्स में गोमती चक्र रखने चाहिए. आप लाल कपड़ें में बांधकर 1, 3, 5, या 11 गोमती चक्र रखें. इससे आपको लाभ होगा.

विज्ञापन

पीपल का पत्ता

पर्स में पीपल का रखना बेहद शुभ माना जाता है. यह आर्थिक तंगी को दूर करता है और ऐसा करने से पर्स हमेशा पैसों से भरा रहता है. मान्यताओं के अनुसार, पीपल के पत्ते में श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है. इसे पर्स में रखें पर ध्यान रहे कि, पत्ता सूखने और पुराना होने पर इसे बदल दें. पुराने पत्ते को पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें.

विज्ञापन

मां लक्ष्मी की प्रिय कौड़ी

पीली कौड़ी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होती है. आप पर्स में कौड़ी रख सकते हैं. पर्स में कौड़ी रखने से धन आकर्षित होता है. यह आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए अच्छा उपाय है. आप धन प्राप्ति के लिए पर्स में और तिजोरी में कौड़ी रख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ