Surya Gochar: 15 जून को मिथुन राशि में सूर्य गोचर, शुरू होंगे इन 3 राशियों के 'अच्छे दिन', मिलेगा लाभ

Surya Gochar: सूर्य का राशि परिवर्तन करना कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक असर डालेगा. अब 15 जून को सूर्य ग्रह बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करने वाले हैं. इस गोचर से किन राशियों को लाभ होगा चलिए जानते हैं.

SURYA DEV.jpg
1 / 6
Surya Gochar bhagyashali rashiyan

Surya Gochar: ग्रहों के राजा सूर्य एक महीने बाद गोचर करते हैं. 15 मई को सूर्य ने वृषभ राशि में प्रवेश किया था. इस समय सूर्य वृषभ राशि में विराजमान हैं. अब 15 जून को सूर्य का गोचर मिथुन राशि में होगा. सूर्य गोचर 15 जून 2026, दिन सोमवार को दोपहर में 12 बजकर 58 मिनट पर होगा.

विज्ञापन

सूर्य गोचर राशिफल

सूर्य गोचर राशिफल2 / 6

बुध की राशि मिथुन में सूर्य का गोचर करना तीन राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी होगा. सूर्य के मिथुन राशि में होने से मेष, मिथुन और सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि3 / 6

मेष राशि वालों को नौकरी में नए अवसर मिलेंगे. आपको सूर्य के गोचर करने से लाभ होगा. अटके हुए काम पूरे होंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर-कारोबार में तरक्की करेंगे. धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि4 / 6

मिथुन राशि वालों को सूर्य गोचर के प्रभाव से कार्यक्षेत्र पर लाभ होगा. आपको ऑफिस में नई पहचान मिलेगी. व्यापार करने वाले लोगों को तगड़ा लाभ होगा. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. आर्थिक मामलों में स्थिति बेहतर होगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि5 / 6

सिंह राशि वालों की आय में वृद्धि हो सकती है. सूर्य गोचर से आपको मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

लाभ और तरक्की के योग

लाभ और तरक्की के योग6 / 6

सूर्य गोचर के प्रभाव से मेष, मिथुन और सिंह राशि के जातकों को लाभ होगा. करियर में तरक्की करेंगे और धनलाभ के योग बनेंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन