Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Vastu Tips: कभी परेशान नहीं करेगा वास्तु दोष, घर में करें ये 5 उपाय, बदल जाएगा जीवन

Vastu Tips: घर में वास्तु दोष होता है तो जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. वास्तु दोष के कारण घर-परिवार के लोगों पर आर्थिक समस्या, मानसिक तनाव और बीमारियों की परेशानी बनी रहती है. आप खास उपायों को करके घर को वास्तु दोष से दूर रख सकते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 3, 2026 07:27
Vastu Tips
Photo Credit- News24GFX

Vastu Tips: अगर घर में वास्तु दोष होता है तो इंसान तमाम कोशिशों के बाद भी दुख और परेशान रहता है. वास्तु दोष के कारण दुख और दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ता है. अगर आप जीवन में बीमारियों, कर्ज और जीवन के हर क्षेत्र में संघर्ष करने से परेशान है तो यह वास्तु दोष के कारण हो सकता है. घर को वास्तु दोष से बचाने और जीवन को सुखी करने के लिए वास्तु दोष निवारण के उपाय करने चाहिए. आप घर में इन 5 खास उपायों को करते हैं तो कभी भी वास्तु दोष नहीं लगेगा. चलिए इन खास उपायों के बारे में जानते हैं.

मुख्य द्वार से जुड़े उपाय

घर के मुख्य द्वार से ही नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. आपको घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखना चाहिए. दरवाजे पर जूते-चप्पल, टूटी वस्तुएं और कबाड़ नहीं रखना चाहिए. घर के मेन गेट के सामने रोजाना सफाई करें.

---विज्ञापन---

नमक से करें उपाय

घर से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए नमक का उपाय करना चाहिए. नमक से आप घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकते हैं. इसके लिए घर में पोंछा लगाने के पानी में सेंधा नमक मिक्स करें. इसके साथ ही रात के समय एक कटोरी में नमक घर के किसी कोने में रख दें. यह नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है.

ये भी पढ़ें – Hindu Beliefs: क्यों छुए जाते हैं मृत व्यक्ति के पैर? जानें अंतिम संस्कार से जुड़े इस रिवाज की मान्यता

---विज्ञापन---

घर में लगाएं पौधे

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में पौधे लगाना शुभ होता है. आप घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं. यह घर-परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आता है. आप मनी प्लांट और बांस का पौधा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकते हैं.

घंटी या शंख बजाएं

घर में पूजा की घंटी बजाने या शंख बजाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है. आप रोजाना पूजा के समय घर में घंटी और शंख बजाएं. अगर रोजाना ऐसा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम सप्ताह में एक बार शंख और घंटी की ध्वनि से घर के वातावरण को शुद्ध करना चाहिए.

पूजा स्थान से जुड़े नियम

सभी हिंदू घरों में पूजा के लिए विशेष स्थान होता है. हालांकि, आजकल लोग भागदौड़ की वजह से रोज पूजा नहीं कर पाते हैं. लेकिन यह गलत है. घर के मंदिर में साफ-सफाई रखनी चाहिए और रोजाना सुबह-शाम दीपक जलाना चाहिए. घर के मंदिर में टूटे दीपक और खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 03, 2026 07:27 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.