Vastu Tips: घर में पैसा नहीं टिकता है, तो यह वास्तु दोष के कारण हो सकता है. आप अलमारी में पैसों के साथ कई चीजों को रखते हैं. इनमें से कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो नकारात्मकता को बढ़ाने का काम करती हैं. इसके कारण खूब खर्चा होता है और धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आर्थिक स्थिति को बेहतर करने और धनलाभ के लिए आपको अलमारी में रखी इन 4 चीजों को निकाल देना चाहिए. इनके कारण नकारात्मकता बढ़ती है और गरीबी आती है. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
फटा हुआ और पुराना पर्स
लोग अक्सर अपने पुराने पर्स को संभालकर रखते हैं. हालांकि, ऐसा करना वास्तु की दृष्टि से अच्छा नहीं होता है. अगर अलमारी में पुराना और फटा हुआ पर्स रखा है, तो इसकी वजह से पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है. आप अलमारी से इस तरह के पर्स को तुरंत हटा दें.
ये भी पढ़ें – Som Stotra: मानसिक शांति के लिए करें सोम स्तोत्रम् का पाठ, जानिए इसके लाभ सही तरीका
फटे-पुराने कपड़े
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कपड़ों का सीधा संबंध शुक्र से होता है. शुक्र ग्रह को सौंदर्य, फैशन, सुख-सुविधा और आकर्षण का कारक माना जाता है. इससे सुख-समृद्धि प्रभावित होती है. आप अलमारी में पुराने और फटे कपड़े रखते हैं, तो इससे आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है. आपको इन्हें अलमारी से निकाल देना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Ramayana Story: परम सुंदरी ताड़का कैसे बनी थी खूंखार राक्षसी, किसने दिया था श्राप? पढ़ें पौराणिक कथा
बंद पड़ी हुई घड़ी
वास्तु में बंद और टूटी हुई घड़ी को अशुभ माना जाता है. बंद घड़ी के कारण समृद्धि प्रभावित होती है. टूटी हुई और बंद घड़ी को आपको अलमारी से बाहर निकाल देना चाहिए. यह जीवन में ठहराव लाती है और इससे आर्थिक तरक्की बाधित होती है.
टूटे जूते-चप्पल
लोग अलमारी के निचले हिस्से यानी शू-रैक वॉर्डरोब में पुराने जूते कई बार संभालकर रखते हैं. इसके कारण दरिद्रता और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. इस गलती को करने से बचना चाहिए. आप पैसों रखने के स्थान पर इन चीजों को न रखें. आपके घर में अलमारी में यह चीजें रखी हैं, तो इन्हें तुरंत बाहर कर दें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नहीं जलता रावण का पुतला, जानिए- कैसे मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
15 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
20 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
1 day agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines