हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vaishakh 2026 Vrat Tyohar List: वैशाख महीने में पड़ेंगे कई व्रत और त्योहार, यहां देखें तारीखों समेत पूरी लिस्ट

Vaishakh 2026 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म के कैलेंडर के अनुसार, वैशाख माह साल का दूसरा महीना होता है. वैशाख का महीना भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है. इस साल वैशाख महीना कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Vaishakh 2026 Vrat Tyohar List: हिंदू धर्म का दूसरा महीना वैशाख भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए विशेष होता है. वैशाख महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं. धार्मिक दृष्टि से वैशाख महीना बहुत ही खास होता है. वैशाख महीने में कौन से व्रत-त्योहार आएंगे और इस महीने की शुरुआत कब से हो रही है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

कब से कब तक है वैशाख माह? (Vaishakh 2026 Start and End Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की शुरुआत 3 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार से हो रही है. इस दिन वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि होगी. वैशाख माह का समापन 1 मई 2026, दिन शुक्रवार को होगा. 1 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के साथ इस महीने का समापन हो जाएगा. इसके बाद ज्येष्ठ माह की शुरुआत होगी. चलिए आपको वैशाख माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहार के बारे में बताते हैं.

वैशाख महीने के व्रत और त्योहार की लिस्ट (Vaishakh 2026 Vrat Tyohar List)

03 अप्रैल 2026, शुक्रवार- वैशाख माह का आरंभ
05 अप्रैल 2026, रविवार- विकट संकष्टी चतुर्थी
09 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार- मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल 2026, शुक्रवार- कालाष्टमी
13 अप्रैल 2026, सोमवार- वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती

विज्ञापन

14 अप्रैल 2026, मंगलवार- मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, बैसाखी, सोलर नववर्ष
15 अप्रैल 2026, बुधवार- कुब्जिका जयंती, विषु कानी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
17 अप्रैल 2026, शुक्रवार- वैशाख अमावस्या
18 अप्रैल 2026, शनिवार- पराशर ऋषि जयंती, चंद्र दर्शन
19 अप्रैल 2026, रविवार- अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस

ये भी पढ़ें – Namkaran Muhurat 2026: अप्रैल में कब करें बच्चे का नामकरण संस्कार? डेट फिक्स करने से पहले जानिए शुभ दिन

विज्ञापन

20 अप्रैल 2026, सोमवार- मातङ्गी जयन्ती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
21 अप्रैल 2026, मंगलवार- शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
22 अप्रैल 2026, बुधवार- रामानुज जयंती, संकंद षष्ठी
23 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार- गंगा सप्तमी
24 अप्रैल 2026, शुक्रवार- बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी

25 अप्रैल 2026, शनिवार- सीता नवमी
27 अप्रैल 2026, सोमवार- मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
28 अप्रैल 2026, मंगलवार- प्रदोष व्रत, परशुराम द्वादशी
30 अप्रैल 2026, बृहस्पतिवार- नृसिंह जयन्ती, छिन्नमस्ता जयन्ती
01 मई 2026, शुक्रवार – वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयंती, चित्रा पूर्णनामी, वैशाख माह का समापन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola