Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Som Pradosh Vrat: आज सोम प्रदोष व्रत की शाम करें इन चीजों का दान, पुण्य के साथ-साथ शिव कृपा भी होगी प्राप्त

Som Pradosh Vrat 2026: आज 16 मार्च 2026 को सोम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है, जो कि देवों के देव महादेव को समर्पित है. हालांकि, आज के दिन पूजा-पाठ और व्रत रखने के साथ-साथ कुछ विशेष चीजों का दान करके भी शिव जी को खुश किया जा सकता है. चलिए जानते हैं सोम प्रदोष व्रत के महत्व, पूजा मुहूर्त और दान की जाने वाली चीजों के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 16, 2026 08:34
Som Pradosh Vrat 2026
Credit- SociaL Media

Som Pradosh Vrat 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए प्रदोष व्रत का खास महत्व है, जो कि हर महीने कम से कम दो बार रखा जाता है. हालांकि, इस बार मार्च 2026 में तीन बार प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है. सबसे पहले 1 मार्च 2026 को रवि प्रदोष व्रत रखा गया, जिसके बाद आज 16 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को सोम प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. वहीं, अब 30 मार्च 2026 को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन पूजा-पाठ और दान करने से शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं. खासकर, कुछ विशेष चीजों के दान से जीवन में स्थिरता आती है और कष्ट दूर होते हैं.

यहां पर आप जान सकते हैं कि आज सोम प्रदोष व्रत के दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा और किन चीजों के दान से व्यक्ति को बचना चाहिए.

---विज्ञापन---

आज सोम प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 06 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 41 मिनट तक
  • प्रदोष पूजा मुहूर्त- शाम 06 बजकर 29 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 53 मिनट तक
  • अमृत काल- शाम 07 बजकर 47 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 24 मिनट तक

आज प्रदोष व्रत पर किन चीजों का दान करें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज सोम प्रदोष व्रत के दिन मिश्री, तांबे के बर्तन, दीपक, चांदी से बनी चीजें, रुद्राक्ष, बेलपत्र, चीनी, शंख, सफेद तिल, सफेद मिठाई, दूध, गेहूं, सफेद चंदन, दही, मोती, चावल, सफेद कपड़े, चीनी, घी, अनाज, कम्बल और मौसमी फल आदि चीजों का दान कर सकते हैं, लेकिन ये दान प्रदोष काल में पूजा करने के बाद ही करें. इससे न सिर्फ आपको पुण्य मिलेगा, बल्कि शिव जी की कृपा से इच्छाएं भी पूरी होने लगेंगी.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 March 2026: सोमवार को प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और योग

---विज्ञापन---

आज प्रदोष व्रत पर किन चीजों का दान न करें?

बता दें कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका सोम प्रदोष व्रत के दिन दान करना शुभ नहीं होता है. खासकर, बासी भोजन, फटे-पुराने कपड़े, नुकीली चीजें, प्लास्टिक के बर्तन, चमड़ी की चीजें, लोहे की वस्तुएं, सिंदूर, तामसिक भोजन, नारियल, हल्दी, नमक, टूटे हुए चावल और काले रंग के कपड़ों का दान करने से बचना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 16, 2026 08:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.