Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान घर में इन 8 चीजों का होना है अशुभ, आज ही निकाल दें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के 9 दिन बेहद शुभ होते हैं, जिस दौरान कुछ गलतियां व अनदेखी से मां दुर्गा नाराज हो सकती हैं. आज हम आपको शास्त्रों में बताई गई उन 8 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से पहले ही घर से निकाल देना चाहिए.

Shardiya Navratri 2025

Credit- News 24 Gfx

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025: चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है… जल्द ही आपको देश के कोने-कोने में ये भजन सुनने को मिलेगा. दरअसल, कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि पर्व का आरंभ होने वाला है. देश के अधिकतर राज्यों में शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. नवरात्रि के पहले दिन भक्तजन घट स्थापना करके अपने घर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करते हैं. कुल 9 दिन तक सुबह-शाम विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं. अंतिम दिन कन्या पूजन करके इस पर्व का समापन होता है. इस दौरान कई लोग व्रत भी रखते हैं.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ और व्रत रखने से मां दुर्गा खुश होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा सालभर बनाए रखती हैं. इस बार 22 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर 2025 तक नवरात्रि का पर्व चलेगा. नवरात्रि के दौरान कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है. वहीं, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें नवरात्रि से पहले घर से निकाल देना चाहिए तभी मां दुर्गा घर में वास करती हैं. आइए जानते हैं उन 8 चीजों के बारे में, जिन्हें शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से पहले ही घर से निकाल देना चाहिए.

विज्ञापन

तामसिक भोजन

नवरात्रि के दौरान न तो प्याज, लहसुन, मदिरा और मांसाहार जैसी तामसिक चीजों का सेवन करना चाहिए और न ही इन्हें घर में लाना चाहिए. यदि आपके घर में ये चीजें मौजूद हैं तो नवरात्रि के शुरू होने से पहले ही उन्हें खत्म कर लें या किसी को दान दे दें.

सूखे फूल

देवी-देवताओं को फूल अर्पित करना शुभ होता है. कुछ लोग तो रोजाना भगवान को फूल चढ़ाते हैं, लेकिन घर में ज्यादा समय तक पूजा के सूखे फूल रखना शुभ नहीं होता है. इसलिए शारदीय नवरात्रि के शुरू होने से पहले ही घर में मौजूद सभी सूखे फूलों को किसी पवित्र नदी या बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें. इसके अलावा नवरात्रि में यदि आप मां दुर्गा को फूल चढ़ाते हैं तो शाम की पूजा से पहले उन फूलों को नदी में प्रवाहित कर दें.

खंडित मूर्ति

घर में खंडित मूर्तियां रखना शुभ नहीं होता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा एक्टिव होती है और परिवारवालों के बीच आए-दिन क्लेश होते हैं. इसलिए शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले घर में मौजूद खंडित मूर्तियों को किसी पवित्र नदी या बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें

विज्ञापन

पुराने जूते और चप्पल

घर में लंबे समय तक टूटे व फटे-पुराने जूते-चप्पल रखना अशुभ होता है. इससे नकारात्मकता फैलती है. इसलिए शारदीय नवरात्रि शुरू होने से पहले घर में मौजूद टूटे व फटे-पुराने जूते-चप्पल फेंक दें.

विज्ञापन

बंद घड़ी

बंद घड़ी को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है, जिसे लंबे समय तक घर में रखने से नकारात्मकता फैलती है. इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले ही घर में मौजूद सभी बंद घड़ियों को फेंक दें या उन्हें सही करा लें.

जाले

मां दुर्गा केवल साफ जगह पर ही वास करती हैं. इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले घर की अच्छे से साफ-सफाई करें और घर के कोनों में लगे जालों को साफ करें.

विज्ञापन

टूटी झाड़ू

झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है, जिन्हें धन की देवी माना जाता है. घर में लंबे समय तक टूटी हुई झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. खासकर नवरात्रि शुरू होने से पहले टूटी हुई झाड़ू को फेंक देना चाहिए, नहीं तो घरवालों को मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां दुर्गा के क्रोध का भी सामान करना पड़ सकता है.

टूटा शीशा

लंबे समय तक टूटे शीशे को घर में रखने से नकारात्मकता फैलती है. इसलिए नवरात्रि शुरू होने से पहले ही टूटे शीशे का फेंक दें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ