---विज्ञापन---

Religion angle-right

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये उपाय, जगतजननी पूरी करेंगी हर इच्छा

Shardiya Navratri 2025 Upay: साल में 4 बार मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें से शारदीय नवरात्रि से लोगों की खास आस्था जुड़ी है। शारदीय नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है, जिस दौरान मां दुर्गा की पूजा की जाती है। साथ ही कुछ विशेष उपाय करके उन्हें प्रसन्न किया जाता है। चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करने वाले उपायों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Shardiya Navratri 2025 Upay: हिंदुओं के लिए साल में आने वाली कुल 4 नवरात्रि का खास महत्व है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो सामान्य होती हैं। सामान्य नवरात्रि चैत्र और आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की तिथि में आती हैं। आश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस बार 22 सितंबर की सुबह 1 बजकर 23 मिनट से लेकर 23 सितंबर की सुबह 2 बजकर 55 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी। ऐसे में 22 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्रि का आरंभ होगा, जिसका समापन 9 दिन बाद 1 अक्टूबर को महानवमी के साथ होगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा कुछ विशेष उपायों को करके भी माता रानी को खुश किया जा सकता है। खासकर राशि अनुसार उपाय करने से लाभ होता है। चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में किस राशि के लोगों के लिए कौन-कौन से उपाय करने शुभ रहेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करें और उन्हें लाल रंग के फूल, फल और कपड़े अर्पित करें। साथ ही दुर्गा मंत्रों का जाप करें। इस उपाय से आपको माता रानी का विशेष आशीर्वाद जरूर प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की पूजा करें और उन्हें श्वेत फूल और कपड़े अर्पित करें। इस दौरान अपनी इच्छा को 3 बार बोलें। ऐसा करने से आपकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की पूजा करें और उन्हें श्वेत वस्त्र अर्पित करें। साथ ही उन्हें केले का भोग लगाएं। इससे आपको माता रानी की विशेष कृपा जरूर प्राप्त होगी।

कर्क राशि

यदि आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूजा करें और शाम में रोजाना घर में दीपक जलाएं। इससे आपको माता रानी की विशेष कृपा जरूर प्राप्त होगी।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

मां दुर्गा की पूजा करने के बाद उन्हें पीले रंग के फल, फूल और कपड़े अर्पित करें। साथ ही दुर्गा मंत्रों का जाप करें और दीप दान करें। इससे आपको पुण्य जरूर मिलेगा।

कन्या राशि

नवरात्रि के शुभ दिनों में मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही रोजाना उन्हें नारियल की मिठाई का भोग लगाएं। इस उपाय से आपके रिश्तों में प्यार बढ़ेगा और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 9 सितंबर को इन 3 राशियों का जीवनसाथी से हो सकता है झगड़ा, रहेंगे उदास

तुला राशि

यदि आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही उन्हें अलग-अलग मिठाई का भोग लगाएं और उन्हें अपनी इच्छा बताएं। ऐसा करने से आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करना और उन्हें गुड़हल के फूल अर्पित करना वृश्चिक राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा।

धनु राशि

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करें और उन्हें लाल चुनरी अर्पित करना धनु राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। इसी के साथ आप धन का दान भी कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

यदि आप मां दुर्गा को खुश करना चाहते हैं तो शारदीय नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूजा करें। साथ ही उन्हें नारियल की मिठाई और फल अर्पित करें। इस दौरान दुर्गा मंत्रों का जाप करें और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें। इस उपाय से आपकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि

शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करें। साथ ही गरीबों को धन का दान करें। इससे आपको पुण्य जरूर मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

नवरात्रि के दौरान सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा करें। साथ ही गौ सेवा करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा और घर-परिवार में खुशियों का वास होगा। इसके अलावा पाप भी नष्ट होंगे।

ये भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि 2025: जानिए किस वाहन पर सवार होकर आएंगी जगतजननी?

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 08, 2025 02:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola