Shardiya Navratri Puja & Vrat Niyam: सनातन धर्म के लोगों के लिए मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि के पर्व का खास महत्व है, जिसका उत्सव 9 दिनों तक चलता है. इन 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूप देवी शैलपुत्री, देवी ब्रह्मचारिणी, देवी चंद्रघंटा, देवी कूष्मांडा, देवी स्कंदमाता, देवी कात्यायिनी, देवी कालरात्रि, देवी महागौरी और देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. साथ ही व्रत रखा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है, उन्हें भय, नकारात्मक ऊर्जा, डर, रोग और असफलता आदि से मुक्ति मिलती है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शादरीय नवरात्रि का आरंभ होता है. इस बार 22 सितंबर से शादरीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है, जिसका समापन 1 अक्टूबर 2025 को होगा. हालांकि, इस बार 9 की जगह 10 दिन तक शादरीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा क्योंकि तृतीया तिथि 24 सितंबर और 25 सितंबर दो दिन पड़ रही है. आइए जानते हैं नवरात्रि के शुभ दिन में किन 10 कामों को करने से भक्तों को मां दुर्गा की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है.
शारदीय नवरात्रि व्रत के नियम
- शारदीय नवरात्रि के 9 दिन दाढ़ी, मूंछ, बाल और नाखून न काटें.
- अगर घर में कलश की स्थापना की है तो 9 दिन तक घर को खाली न छोड़ें. हर समय घर में कोई न कोई होना चाहिए. साथ ही 9 दिन तक अखंड ज्योत जलाए रखें.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करें ये उपाय, जगतजननी पूरी करेंगी हर इच्छा
- शारदीय नवरात्रि के 9 दिन घर में न तो तामसिक और मांसाहारी चीजें लाएं और न ही उनका सेवन करें. इसके अलावा व्रती को सरसों के तेल, तिल, अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- नवरात्रि के 9 दिन किसी से झगड़ा न करें और न ही नकारात्मक चीजों को अपने ऊपर हावी होने दें. इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा मानसिक जाप करें.
- नौ दिन मां दुर्गा की सुबह-शाम पूजा करें।
- नवरात्रि के दौरान गंदे, बिना धुले और काले रंग के कपड़े न पहनें।
- 9 दिन चमड़े की चीजों का इस्तेमाल न करें।
- व्रती को नौ दिन नींबू नहीं काटना चाहिए.
- व्रती को नौ दिन दोपहर के समय सोना नहीं चाहिए.
- नवरात्रि के 9 दिन शारीरिक संबंध न बनाएं.
ये भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि 2025: जानिए किस वाहन पर सवार होकर आएंगी जगतजननी?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Chanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
3 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
13 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
1 day agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
1 day agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
1 day agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
1 day agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
2 days agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines