हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बढ़ेंगी 3 राशियों की मुश्किलें, इन 5 उपायों से करें दूर; रक्षा बंधन से पहले शनि का नक्षत्र परिवर्तन

Raksha Bandhan 2024: सोमवार 19 अगस्त को रक्षा बंधन के शुभ मौके पर न केवल भद्रा और पंचक (पचका) की अशुभ छाया है, बल्कि इसके पहले उल्टी चाल चल रहे शनिदेव भी नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, जिसका 3 राशियों पर नेगेटिव असर हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और क्या उपाय करने चाहिए?

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: भाई-बहन के अटूट विश्वास और प्रेम का त्योहार सावन की पूर्णिमा तिथि पर 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार इस शुभ त्योहार के मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र समेत कई शुभ संयोग मिलकर इस त्योहार को बेहद ख़ास बना रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर इस त्योहार पर न केवल भद्रा और पंचक (पचका) की अशुभ छाया है, बल्कि इसके पहले रविवार 18 अगस्त को उल्टी चाल चल रहे शनि भी नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता शनिदेव इस तारीख से पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश कर रहे हैं, जिसका 3 राशियों पर नेगेटिव असर हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशिययां कौन-सी हैं और क्या उपाय करने चाहिए?

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को बेहद संभल कर रहने की जरुरत है। स्टूडेंट्स जातकों को बेहद संभलकर रहने की जरूरत है। करियर में बाधाएं आने की आशंका है। बिजनेस के लिए भी यह समय अनुकूल नहीं है। पैतृक संपत्ति के विवाद से परेशानियां बढ़ेंगी। कानूनी अड़चनें बढ़ेंगी। ऑफिस में काम में पूरा होने में दिक्कतें आएंगी। धन संकट से जूझना पड़ सकता है।

सिंह राशि

आपके आत्मविश्वास और साहस में कमी आने की आशंका है। कारोबारियों को बिजनेस में कुछ विवाद का सामना करना पड़ सकता है। लाभ के मार्जिन में गिरावट आएगी। नौकरी करने वालों की कार्यस्थल पर तकनीकी दिक्कतें बढ़ सकती है। इसका काम पर असर होगा, अधिकारी नाखुश रहेंगे। फाइनेंशियली तौर पर यह समय आपके प्रतिकूल रह सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

बिजनेस में ग्रोथ न होने से व्यापारियों के चिंताएं बढ़ जाएंगी। राजनीति से जुड़े जातकों पर कोई बड़ा आरोप लग सकता है। प्रतिष्ठा धूमिल होने की आशंका है। जॉब करने वालों का सीनियर से पंगा हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों के कम्यूनिकेशन में बाधा आएगी। प्रोजेक्ट वर्क टाइम पर पूरा न होने से टीचर नाखुश रह सकते हैं। वाहन संभल कर चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन पर लगा ‘पंचक’ का ग्रहण, साथ में है भद्रा; बहनें जान लें दोष निवारण उपाय

विज्ञापन

करें शनि के ये 5 उपाय

  1. शनिदेव को काले और नीले रंग की वस्तुएं बेहद प्रिय होती हैं। 17 अगस्त को शनिवार है, इसलिए इस दिन शनि पूजा करें और इन रंग वस्तुओं को उन्हें अर्पित करें।
  2. शनिवार को सरसों तेल, तिल, उड़द और लोहा का दान करें। गरीबों और जरूरतमंदों को धन का दान दें, इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  3. वक्री शनि और साढ़ेसाती के असर से मुक्ति पाने के लिए काले कुत्ते को सरसों तेल में चुपड़ी रोटी या बिस्किट खिलाएं। शनिवार के दिन यह उपाय विशेष लाभकारी है।
  4. प्राचीन मान्यता है कि घर की आखिरी रोटी को तेल में चुपड़ कर कुत्ते को देने से भी शनि के प्रकोप कमी आती है।
  5. मान्यता है कि शनि बाधा समाप्त करने के लिए शनिवार भिखारियों को खिचड़ी, रोटी-साग और फल दान में देने से लाभ है।

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण-अर्जुन…दो शरीर एक प्राण, सुभद्रा के एक वचन से दोनों में हुआ महायुद्ध; कौन जीता-कौन हारा, पढ़ें पूरी कथा

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola