Premanand Maharaj Viral Video: अक्सर ऐसा होता है कि जब हम अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं तो हमारे आसपास के लोग हमारे सपनों मेहनत या इरादों पर विश्वास नहीं करते। वे या तो ताने मारते हैं, आलोचना करते हैं, या यह जताते हैं कि हम सफल नहीं हो सकते। इस तरह वे हमें डिमोटिवेट कर देते हैं जिससे नकारात्मक माहौल बनता है और हमारा आत्मविश्वास डगमगाने लगता है और हम खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं। ऐसा ही एक सवाल एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से किया अगर लोग डिमोटिवेट करते हैं तो क्या करना चाहिए? इस प्रश्न को सुनकर महाराज ने बहुत सहजता से उत्तर दिया।
प्रेमानंद महाराज ने उत्तर देते हुए कहा कि अगर कोई आपको डिमोटिवेट करता है तो बिल्कुल भी अपनी राह से भटकना नहीं है। केवल अपने लक्ष्य और भगवान पर ध्यान देना है। महाराज कहते हैं कि हर व्यक्ति को कोई भी कार्य करने से पहले बस मन में यह रखना चाहिए कि भगवान हमारे साथ हैं और हमें यह कार्य पूरा करना है।
महाराज यह भी कहते हैं कि वही सच्चा कर्ता होता है जो बस अपने लक्ष्य को देखता है। जीवन में कई लोग मिलेंगे जो आपको उत्साहहीन करेंगे, लेकिन यह उनकी सोच की कमी होती है। अगर चार लोग आपकी प्रशंसा करते हैं तो वह उसकी बुद्धि है और अगर कोई निंदा करता है तो वह उसकी गलती है। हर व्यक्ति को यह समझ लेना चाहिए कि बहुत लोग आएंगे आपको डिमोटिवेट करने के लिए लेकिन आपको अपने कार्य में मन से लीन रहना चाहिए।
दुनिया का काम है कहना और आपका काम है आगे बढ़ते रहना जब लोग आपको नीचे गिराने की कोशिश करें तब यही वह समय होता है जब आपको खुद पर और अपने लक्ष्यों पर और भी ज्यादा विश्वास करना चाहिए। जीवन में वही लोग आगे बढ़ते हैं जो आलोचनाओं को ईंधन बनाकर अपनी मेहनत की आग जलाते हैं। अगर आस-पास के लोग आपको हतोत्साहित करते हैं तो उन्हें अपने कार्य को पूरा करके और उसका परिणाम दिखाकर उत्तर दें।
ये भी पढ़ें- नया काम शुरू करने से पहले क्या उसके बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए? जानें इस सवाल पर क्या बोले प्ररेमानंद महाराज
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
नहीं जलता रावण का पुतला, जानिए- कैसे मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
11 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
16 hrs agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
1 day agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
1 day agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines