News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Premanand Maharaj Viral Video: ऐसा माना जाता है मनुष्य की सफलता अक्सर उसके कार्यों से मापी जाती है न कि उसकी बातों से। जब हम कोई नया कार्य शुरू करते हैं या कोई बड़ा सपना देखते हैं तो अक्सर हमें उसे दुनिया के सामने लाने की जल्दी होती है। कई बार हम उसे सबको बता भी देते हैं। इसके चलते आगे चलकर कार्य पूरा होने से पहले ही बिगड़ जाते है और बाद में हमें अफसोस होता है। ऐसा ही एक सवाल भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि नया काम शुरू करने से पहले क्या उसके बारे में किसी को बताना चाहिए या नहीं?
प्रेमानंद महाराज ने बहुत ही सहजता से इस प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि यदि आप अपने कार्य को छुपाकर रखते हैं तो उसमें पुष्टि आती है। क्योंकि यदि हम अपने कार्य या सपनों को पहले ही लोगों के सामने रख देते हैं और फिर उन्हें पूरा नहीं कर पाते तो वह अच्छा नहीं होता। महाराज का कहना है कि हर व्यक्ति को यह प्रयास करना चाहिए कि छोटा हो या बड़ा, कोई भी कार्य तब तक किसी को न बताया जाए जब तक वह पूरा न हो जाए। यह विचार हमें संयम, धैर्य और आत्मविश्वास की ओर ले जाता है।
View this post on Instagram
---विज्ञापन---
जब हम अपने विचारों या योजनाओं को समय से पहले दूसरों से साझा करते हैं तो दो बातें हो सकती हैं: या तो हमें अनचाहे सुझाव और आलोचनाएं मिलने लगती हैं जो हमारी सोच को भ्रमित कर देती हैं या फिर हमारी ऊर्जा बिखर जाती है। वहीं, जब हम चुपचाप मेहनत करते हैं और सफलता को सामने लाते हैं तो न केवल परिणाम स्वयं बोलता है, बल्कि समाज का भरोसा भी गहरा होता है।
प्रेमानंद महाराज का यह सिद्धांत हमें यह सिखाता है कि शांति और निरंतरता ही सफलता का मूलमंत्र है। इसके साथ यह विचार यह भी सिखाता है कि जब तक सही समय न आ जाए, तब तक अपने कार्यों को दुनिया की नजरों से दूर रखना ही बुद्धिमानी है। कर्म करते रहिए, परिणाम स्वयं बोलेंगे।
ये भी पढ़ें- बिना गलती के दोषी ठहराने पर क्या करें? जानें प्रेमानंद महाराज से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।