हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Parvati Jayanti 2026: कल या परसों, कब है पार्वती जयंती? जानिए पूजा विधि और सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय

Parvati Jayanti 2026: पार्वती जयंती का पर्व हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल पार्वती जयंती कब मनाई जाएगी. आइये इसकी सटीक तारीख और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Parvati Jayanti 2026: पार्वती जयंती के पर्व की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है. पार्वती जयंती के अवसर पर व्रत करना, पूजन करना और माता पार्वती से जुड़े उपाय करना बेहद शुभ माना जाता है. बता दें कि, हिंदू धर्म में मां पार्वती को भगवान शिव की पत्नी के रूप में पूजा जाता है. पंचांग के अनुसार, इस बार पार्वती जयंती का पर्व कब मनाया जाएगा, आइये इसके बारे में जानते हैं.

कब है पार्वती जयंती? (Parvati Jayanti Kab Hai)

पार्वती जयंती हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है. इस तिथि का आरंभ 21 जुलाई दिन मंगलवार को सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 22 जुलाई को सुबह 5 बजकर 16 मिनट पर होगा. उदयातिथि को महत्व देते हुए. पार्वती जयंती का पर्व 21 जुलाई को मनाया जाएगा. इस दिन पार्वती जयंती पर व्रत और उपाय कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Gemstone Benefits: तनाव और धन हानि की समस्या को दूर करेगा गोमेद रत्न, जानिए धारण करने की विधि

विज्ञापन

पार्वती जयंती शुभ मुहूर्त (Parvati Jayanti Shubha Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 ए एम से 04:55 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:39 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 07:19 पी एम से 08:20 पी एम
अमृत काल- 01:58 पी एम से 03:41 पी एम
निशिता मुहूर्त- 12:07 ए एम से 12:48 ए एम, 22 जुलाई

माता पार्वती पूजा विधि (Maa Parvati Puja Vidhi)

अखंड सुहाग की प्राप्ति और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति के लिए माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. आप पार्वती जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर साफ वस्त्र पहन लें. पूजा स्थान की सफाई कर चौकी स्थापित करें. चौकी पर मां पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें. आप लाल चुनरी, सिंदूर, लाल पुष्प, रोली, चंदन, अक्षत आदि अर्पित करें. मां पार्वती को फल और मिठाई का भोग लगाएं और आरती कर पूजा संपन्न करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर 2026, कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी? यहां जानिए सटीक तारीख और पूजा मुहूर्त

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय (Parvati Jayanti Ke Upay)

सुहाग की सामग्री – वैवाहिक जीवन में सुख शांति और खुशियों के लिए मां पार्वती को पूजा के दौरान सोलह श्रृंगार यानी सुगाह की सामग्री चढ़ाएं. इस उपाय को करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलेगा.

विज्ञापन

फल और मिठाई का भोग – मां पार्वती को प्रसन्न करने से आप वैवाहिक जीवन को सुखी और संपन्न बना सकते हैं. इसके लिए मां पार्वती को फल और मिठाई का भोग अवश्य लगाएं. आप पूजा के बाद प्रसाद को परिवार के सदस्यों के बीच बांट दें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola