Astro Tips: ओवरथिंकिंग एक आदत है, जिसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर पड़ता है। ओवरथिंकिंग के अलावा छोटी-छोटी बातों पर चिंता करना भी एक बुरी आदत है, जिसका आज के समय में कई लोग सामना कर रहे हैं। ज्योतिष में ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस के कारण और उससे बचने के कई उपाय बताए गए हैं।
आज हम आपको उस एक ग्रह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके कारण लोगों को ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस की समस्या होती है। साथ ही आपको इससे बचने के उपाय भी पता चलेंगे।
किस ग्रह के कारण होती है ये समस्या?
ज्योतिष में चंद्र ग्रह का खास महत्व है, जिसे मन और भावनाओं का कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उन्हें ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। उनका मन संतुलित रहता है और दिमाग गलत चीजों की तरफ जल्दी भटकता नहीं है।
ये भी पढ़ें- Moon Transit 2025: मकर राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों को होगा नुकसान, बढ़ेगा तनाव!
ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस से बचने के उपाय
- मदर ऑफ पर्ल ब्रेसलेट
कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए हाथ में मदर ऑफ पर्ल ब्रेसलेट (mother of crystal bracelet) धारण करना शुभ माना जाता है। इस ब्रेसलेट को उल्टे हाथ में पहनना ज्यादा अच्छा होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग मदर ऑफ पर्ल ब्रेसलेट धारण करते हैं, वो मेंटली स्ट्रांग होते हैं। उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होता है और दिमाग हर परिस्थिति में शांत रहता है। हर काम में मन लगता है, जिसके कारण ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस की समस्या नहीं होती है।
- खेचरी मुद्रा
खेचरी मुद्रा योग साधना की एक अद्भुत मुद्रा है, जिसे रोजाना 5 से 10 मिनट करना चाहिए। इससे मन और दिमाग शांत होता है। साथ ही ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस की समस्या से व्यक्ति को छुटकारा मिलता है और वो मेंटली स्ट्रांग बनता है। खेचरी मुद्रा को नियमित रूप से करने से आध्यात्मिक स्तर पर भी कई फायदे मिलते हैं।
- शिव साधना
माना जाता है कि जो लोग नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करते हैं, उनका मन कभी भी गलत चीजों की तरफ नहीं भटकता है। एकाग्रता शक्ति बढ़ती है और दिमाग शांत रहता है। वहीं जो लोग ओवरथिंकिंग और स्ट्रेस की समस्या से परेशान हैं, वो यदि रोजाना शिव मंदिर में जाकर कुछ समय के लिए बैठते हैं, तो इससे उन्हें काफी फायदा होगा।
ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
1 hr agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
2 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
4 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
8 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines