---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Moon Transit 2025: मकर राशि में चंद्र ने किया गोचर; 3 राशियों को होगा नुकसान, बढ़ेगा तनाव!

Chandra Gochar: साल 2025 के पहले दिन चंद्र देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस समय वह शनि की राशि मकर में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए चंद्र का ये गोचर शुभ नहीं रहने वाला है।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: नए साल का आरंभ हो गया है, जो ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, वर्ष 2025 के पहले दिन ही चंद्र देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। ज्योतिष में चंद्र ग्रह को मन, माता, भौतिक सुख, बुद्धिमत्ता, भावनाओं और स्वभाव आदि का कारक माना गया है, जो केवल सवा दो दिन के लिए ही किसी एक राशि में विराजमान रहते हैं।

साल 2025 के पहले दिन यानी 1 जनवरी, दिन बुधवार को प्रात: काल 6 बजे चंद्र देव ने मकर राशि में गोचर कर लिया है। शनि देव को मकर राशि का स्वामी माना जाता है, जो कर्मफल और न्याय के देवता हैं। चलिए जानते हैं मकर राशि में चंद्र गोचर से किन-किन राशियों के जातकों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं।

---विज्ञापन---

चंद्र बढ़ाएंगे इन 3 राशियों की परेशानी!

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए साल 2025 का पहला चंद्र गोचर फलदायी नहीं रहने वाला है। ऑफिस में पदोन्नति की बात चल रही है, तो फिलहाल खुशखबरी मिलने की संभावना नहीं है। घरवालों के बीच किसी फालतू बात पर लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। कहीं घूमने जाने का प्लान अविवाहित जातकों का कैंसिल हो सकता है। कारोबारियों के मुनाफे में कमी आएगी। उम्रदराज जातक पूरी सर्दी मौसमी बीमारियों के कारण परेशान रहेंगे। छात्रों का मनचाहे कॉलेज या स्कूल में दाखिला नहीं हो पाएगा।

ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मेष राशि के लोगों के अलावा मिथुन राशि के जातकों के लिए भी चंद्र गोचर शुभ नहीं रहने वाला है। रिश्तेदारों या पड़ोसियों के साथ मिथुन राशि के जातकों का झगड़ा हो सकता है। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनकी जीवनसाथी या घरवालों से लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी, जिसके कारण कुछ दिनों तक उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। कारोबारी और दुकानदारों के प्रॉफिट में कमी आ सकती है। 30 से ज्यादा उम्र के जातकों को जल्द कोई गंभीर बीमारी हो सकती है।

कुंभ राशि

चंद्र गोचर के राशि परिवर्तन का अशुभ प्रभाव कुछ दिनों तक कुंभ राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों का मन गलत चीजों की तरफ आकर्षित हो सकता है। छात्र इस समय सोच-समझकर दोस्ती करें, नहीं तो गलत संगत के कारण उन्हें आने वाले दिनों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट के मामले में बिजनेसमैन फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की बॉस से अनबन हो सकती है, जिसके कारण अगले हफ्ते तक वो आपको नौकरी से निकाल भी सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सिद्धि योग से 5 राशियों की लाइफ में आएंगी खुशियां, 1 की तय होगी शादी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 02, 2025 09:10 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola