Torn Underwear Astrology: क्या आपको ऐसा लगता है कि आपकी किस्मत पर ताला लगा हुआ है. तो यह सही भी हो सकता है, क्योंकि किस्मत की तिजोरी की चाबी ग्रहों के चाल से जुड़ी है. लेकिन आपकी एक लापरवाही से इस तिजोरी की चाबी अक्सर गुम हो जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनजाने में भी पहनी हुई बनियान, अंडरवियर भाग्य के उदय को रोक सकती है. ‘अरे यार, अंदर ही तो पहनना है, कौन देख रहा है’, इसलिए यह कहकर फटी चड्ढी या बनियान मत पहल लिया कीजिए, क्योंकि कॉस्मिक आंख सब देखती है, सब जानती है. आइए जानते हैं, आखिर फटे इनर वियर और कपड़ों का इंसान की किस्मत और अमीर-गरीब होने का क्या कनेक्शन है?
सनातन परंपरा और ज्योतिष
हिन्दू संस्कृति और ज्योतिष शास्त्र में कपड़ों का संबंध हमारे नवग्रहों और ऊर्जा से जोड़ा गया है. शास्त्र कहते हैं, फटे वस्त्र और अंडर गारमेंट पहनने से व्यक्ति का भाग्य उदय रुक जाता है, जो ग्रहों के अशुभ प्रभाव से होता है. इसलिए हमारे घर के बड़े-बुजुर्ग फटे वस्त्रों को पहनने पर टोक देते हैं कि इसे बदल लो, कोई दूसरा बढ़िया पहन लो.
शुक्र हो जाता है कमजोर
ज्योतिष शास्त्र में भीतरी वस्त्रों यानी इनर वियर का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है. शुक्र धन, वैभव, आकर्षण और काम सुख के कारक हैं. मान्यता है कि फटे वस्त्र और अंडर गारमेंट पहनने से शुक्र कमजोर होने लगते हैं. इससे जीवन की सुख-सुविधाओं में कमी आने लगती है. आर्थिक तंगी बढ़ने लगती है और धीरे-धीरे कंगाली आ जाती है.
राहु-केतु होते हैं हावी
फटे-पुराने और उधड़े हुए कपड़े पहनने को भी ज्योतिष शास्त्र में जीवन में नकारात्मकता बढ़ने का कारण माना गया है. ऐसे कपड़े से शरीर में भी नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ जाता है. विचार भी नेगेटिव हो जाते हैं. हम बुरी और उलटी बातें सोचने लगते हैं. परिणाम यह होता है कि बनने वाले काम भी बिगड़ जाते हैं. भाग्य भी रूठ सा जाता है.
सूर्य भी होते हैं पीड़ित
अधिक पुराने और फटे वस्त्र पहने से सूर्य भी कमजोर हो जाते हैं. सूर्य के पीड़ित होने से व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है, जो सीधे तौर पर फटे कपड़े पहनने का परिणाम है. फटे इनर वियर से शारीरिक क्षमता और सकारात्मक ऊर्जा क्षीण हो जाती है. कॉन्फिडेंस कम होने स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है. मन में एक अज्ञात डर भी समा सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.