Milk in Dream: रात की नींद में देखे गए सपने अगली सुबह मन में कई सवाल उठा देते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने बेवजह नहीं आते हैं. सपने भविष्य का आईना हैं, जो कभी चेतावनी, तो कभी मोटिवेशन के रूप में होते हैं. आपको बता दें कि सात्विक सपने अक्सर इंसान के स्वास्थ्य, भाग्य रुपयों-पैसों, धन और तरक्की से जुड़ा होता है. इस शास्त्र के अनुसार, दूध-दही का सपना भी एक ऐसा ही सपना है. लेकिन यह भी कई परिस्थितियों और संयोग से जुड़ा होता है. आइए जानते हैं, दूध-दही का सपना देखना शुभ है या अशुभ?
दूध-दही के सपने के शुभ संकेत
शुद्ध-सफेद दूध देखना – यह सपना अच्छे स्वास्थ्य, तनाव दूर होने और मानसिक शांति का संदेश देता है. यह अस्वस्थ लोगों के रिकवर होने का संकेत है.
दूध पीना – सपने खुद दूध पीना सफलता और धन लाभ का संदेश देता है. ऐसे सपने करियर-कारोबार में सफलता और आर्थिक लाभ होने को बताते हैं.
उबलता दूध देखना – सपने में उबलता दूध देखना जीवन में तरक्की और कोई अच्छी खबर पाने की ओर इशारा करता है.
बर्तन में दूध-दही देखना – बर्तन में दूध-दही देखना तिजोरी भरने और धन-धान्य में वृद्धि होने का संकेत देता है.
दूध-दही खरीदना – ऐसा सपना भी शुभ हैं, क्योंकि यह जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत होने और सुख के साधन बढ़ने का संकेत देता है.
गाय का दूध दूहना – सपने में गाय का दूध दूहना ईश्वर की कृपा, भाग्योदय और भारी धन लाभ की ओर इशारा करता है.
दही देखना या खाना – सपने में दही देखना जीवन में स्थिरता, रुके काम पूरे होने और घर में किसी मांगलिक कार्य के आरंभ होने का शकुन होता है.
दूध-दही के सपने के अशुभ संकेत
दूध-दही के सपने हमेशा शुभ संकेत ही नहीं देते हैं, बल्कि असहज और विपरीत परिस्थितियों में ये अशुभ भी माने गए हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जब ऐसे सपने आएं, तो सतर्क होने की जरूरत होती है:
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.