Mohini Ekadashi 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में दो एकादशी की शुभ तिथि पड़ती है। पंचांग के अनुसार, इस समय वैशाख का महीना चल रहा है और इस माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि मोहिनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी तिथि का महत्व हिंदू धर्म में बहुत ही अधिक है। एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मोहिनी एकादशी कब है, शुभ तिथि क्या है, मुहूर्त क्या है, पूजा विधि और शुभ योग क्या है।
मोहिनी एकादशी की शुभ तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, मोहिनी एकादशी 19 मई दिन रविवार को मनाई जाएगी। मोहिनी एकादशी की शुरुआत 18 मई दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 23 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 19 मई को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगी। सनातन धर्म उदया तिथि का मान्य होता है। इसलिए मोहिनी एकादशी 19 मई 2024 दिन रविवार को है।
मोहिनी एकादशी पूजा विधि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान करें। उसके बाद साफ-सुथरा वस्त्र पहनें। बाद में घर के मंदिर की साफ-सफाई अच्छे से करें और मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। दीपक जलाने के बाद भगवान विष्णु को जल से अभिषेक करें। अभिषेक करने के बाद भगवान विष्णु को वस्त्र पहनाएं। वस्त्र पहनाने के बाद भोग अर्पित करें और सच्चे मन से विधिवत पूजा करें। अंत में आरती करें और क्षमा-याचना करें। सभी लोगों में प्रसाद वितरण करें।
मोहिनी एकादशी शुभ योग
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस माह की एकादशी बहुत ही शुभ रहने वाली है। क्योंकि इस दिन कई सारे शुभ योग बन रहे हैं। जो इस प्रकार है।
अमृत योग
वज्र योग
सिद्धि योग
यह भी पढ़ें- आज है स्कंद षष्ठी, जानें क्या काम करें और क्या नहीं
यह भी पढ़ें- अगले 12 माह तक राहु 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जमकर कराएंगे धन की बरसात
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
3 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
4 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
5 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
7 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
23 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines