Kartik Maas 2026: आज से कार्तिक माह का शुभारंभ, जानिए महत्व और इस महीने से जुड़े जरूरी नियम

Kartik Maas 2026: आज 27 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को कार्तिक माह का आरंभ हो रहा है. कार्तिक माह में कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइये इन नियमों के बारे में जानते हैं.

VISHNU JI.jpg

आज मंगलवार से कार्तिक माह का आरंभ हो रहा है. इस महीने में तुलसी पूजा का खास महत्व है. (Photo Credit - AI)

Kartik Maas 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, 8वें महीने कार्तिक का आरंभ आज हो गया है. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. कार्तिक माह 27 अक्टूबर 2026 से लेकर 24 नवंबर 2026 तक रहेगा. कार्तिक माह के दौरान आपको कई उपायों को करना चाहिए. यह महीना भगवान विष्णु और तुलसी पूजा के लिए खास माना जाता है. कार्तिक माह में तुलसी पूजा करने और तुलसी विवाह की परंपरा है. कार्तिक महीने के महत्व और नियमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

कार्तिक माह का महत्व

कार्तिक महीना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, विष्णु भगवान की पूजा, तुलसी के पौधे की पूजा, स्नानदान और दीपदान के लिए खास है. कार्तिक महीने में देव उठनी एकादशी आती है. इस दिन भगवान विष्णु 4 महीने के निद्रा योग के बाद जागते हैं. तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु को प्रिय माना जाता है. कार्तिक माह में तुलसी की नियमित पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

विज्ञापन

कार्तिक माह के नियम

  • कार्तिक महीने में प्याज, लहसुन और अन्य तामसिक नहीं करना चाहिए. खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आपको सात्विक भोजन करना चाहिए.
  • इस महीने में इंद्रियों पर संयम रखें और सत्य कर्म करने चाहिए.. इसके साथ ही जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए.
  • आप किसी की निंदा करने से बचें. बुराई करने और किसी का बुरा करने से बचना चाहिए. वरना आपको इसके कारण अशुभ परिणाम झेलने पड़ते हैं.

तुलसी विवाह 2026

तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाएगा. इस दिन लोग तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराते हैं. चातुर्मास के दौरान विवाह कार्य पर रोक रहती है. देवउठनी एकादशी के बाद अगले दिन तुलसी विवाह के साथ ही शादी और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है. तुलसी विवाह के मौके पर लोग घरों में मौजूद तुलसी के पौधे को अच्छे से सजाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यातों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ