हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Masik Durgashtami 2025: 27 या 28 दिसंबर कब है मासिक दुर्गाष्टमी? जानें सटीक तारीख और खास उपाय

Masik Durgashtami 2025: पंचांग के अनुसार, हर महीने की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है. यह दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए शुभ होता है. इस साल 2025 की आखिरी मासिक दुर्गाष्टमी कब है और इस दिन किन उपायों को करें चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Masik Durgashtami 2025: साल 2025 में आखिरी मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व आने वाला है. मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा करने और मां दुर्गा को प्रसन्न करने से सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. अब पौष माह की मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी. साल की आखिरी मासिक दुर्गाष्टमी कब होगी इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.

कब है मासिक दुर्गाष्टमी?

द्रिंग पंचांग के अनुसार, पौष माह की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि 27 दिसंबर की दोपहर 01:09 बजे से लेकर 28 दिसंबर की सुबह 11:59 तक रहेगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उदयातिथि को महत्व देते हुए मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत 28 दिसंबर को रखा जाएगा.

मासिक दुर्गाष्टमी पर करें ये खास उपाय

दीपक जलाएं

विज्ञापन

दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा के समक्ष घी का दीपक जलाएं. घी का दीपक जलाकर इसमें दो लौंग डालें. लौंग और दीपक के इस उपाय को करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा मिलती है. इससे दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-शांति का वास होता है.

लौंग कपूर का उपाय

विज्ञापन

आपको लौंग और कपूर का उपाय करना चाहिए. इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं. आप मासिक दुर्गाष्टमी के दिन लौंग और कपूर मिलाकर छोटी सी हवन क्रिया करें. इस उपाय को करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी.

मनोकामना पूर्ति के लिए

विज्ञापन

मनोकामना पूर्ति के लिए अपने पास 7 लौंग रखकर ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. इसके बाद इन लौंग को लाल कपड़े में लपेटकर घर के पूजा स्थान पर रखें. इससे मां दुर्गा की कृपा से आपकी मनोकामना पूरी होगी.

ये भी पढ़ें – Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के बताए उपाय, ब्रह्म मुहूर्त में ये काम करने से बढ़ती है धन-दौलत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola