---विज्ञापन---

Makar Sankranti 2026 Date: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति, किस दिन होगा स्नान-दान; जानें

मकर संक्रांति 2026 की तारीख को लेकर ज्‍यादातर लोग उलझन में हैं. इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी या 15 जनवरी को? ज्योतिषीय गणना क्‍या कहती है, आइये आपको बताते हैं.

---विज्ञापन---

Makar Sankranti 2026 Kab hai: हर बार की तरह, इस बार भी मकर संक्रांत‍ि की तारीख को लेकर लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन है. कुछ लोग ये मान रहे हैं क‍ि मकर संक्रात‍ि 14 जनवरी को मनाई जाएगी, तो वहीं कुछ लोगों को मानना है क‍ि 15 जनवरी को मकर संक्रांत‍ि का स्‍नान दान होगा. आइये आपको बताते हैं क‍ि ज्योतिषाचार्य इस बारे में क्‍या कहते हैं:

मकर संक्रांति 2026 की तिथि (Makar Sankranti 2026 Date)

मकर संक्रांति के मौके पर पव‍ित्र नद‍ियों में स्‍नान करने के साथ चावल दान करने और खिचड़ी बनाने का खास महत्‍व है. लेक‍िन 14 जनवरी को एकादशी है, ज‍िस द‍िन चावल का दान नहीं क‍िया जाता है और ना ही चावल का सेवन क‍िया जाता है. ऐसे में मकर संक्रांत‍ि का त्‍योहार 14 जनवरी को नहीं मनाया जा सकता. क्‍योंक‍ि एकादशी के दिन स्‍नान तो कर लेंगे, लेक‍िन न तो चावल का दान कर पाएंगे और ना ही खिचड़ी का सेवन कर पाएंगे, क्‍योंक‍ि खिचड़ी में भी चावल डाला जाता है. इसल‍िए मकर संक्रांत‍ि 15 जनवरी 2026 को मनाई जाएगी.

---विज्ञापन---

दूसरी ओर वाराणसी के ज्योतिषाचायों का मानना है क‍ि 14 जनवरी को रात्रि 9 बजकर 35 मिनट पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. मान्‍यता के अनुसार सभी ह‍िन्‍दू तीज त्‍योहार उदया तिथ‍ि में मनाए जाते हैं, इसलिए मकर संक्रांत‍ि को भी 15 जनवरी को मनाया जाएगा.

मकर संक्रांति 2026: स्‍नान और दान का शुभ मुहूर्त (Makar Sankranti 2026 Shubh Muhurat)

---विज्ञापन---

15 जनवरी को मकर संक्रांति के द‍िन स्‍नान और दान करने के ल‍िए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 15 से शुरू होकर सुबह 8 बजे तक रहेगा. हालांक‍ि ज्‍योत‍िषाचार्यों के अनुसार दोपहर 12 बजे तक भी स्नान-दान कर सकते हैं.

स्नान और दान का महत्व

---विज्ञापन---

मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान और शक्ति अनुसार दान करने का विधान है. गंगा, यमुना या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करें. घर पर नहाते समय पानी में थोड़ा गंगाजल और काले तिल मिला लें. तिल, गुड़, कंबल, ऊनी वस्त्र, नए बर्तन और खिचड़ी (सीधा) का दान सबसे उत्तम माना जाता है. इस दिन सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और तिल मिलाकर अर्घ्य देना विशेष फलदायी होता है.

First published on: Jan 13, 2026 05:37 PM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

परिचय वन्‍दना भारती, BAG नेटवर्क के माल‍िकाना हक वाले News 24 के साथ बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एड‍िटर स‍ितंबर 2025 से कार्यरत हैं. मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर लिखने के साथ-साथ एजुकेशन की भी जिम्मेदारी संभालती हैं. वन्‍दना के पेशेवर सफर में देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का योगदान रहा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार के फीचर पेज से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे बड़े न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में जुड़ी रही हैं. आजतक ड‍िज‍िटल में उन्‍होंने एजुकेशन और फीचर बीट पर काम क‍िया. इसके बाद India.com में कर‍ियर पेज की नींव रखी और उसे साथ में लाइफस्‍टाइल का कारभार भी संभाला. News18.com के साथ वन्‍दना ने कर‍ियर पेज पर टीम लीड की भूम‍िका भी न‍िभाई है. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है. करीब दो दशक के अपने अनुभव में वन्‍दना ने जटिल विषयों को सरल और सटीक रूप में पेश करने में महारत हासिल की है. उनकी सबसे बड़ी खासियत जटिल और तकनीकी वित्तीय आंकड़ों को आम पाठकों के लिए बेहद सरल, रोचक और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करना है. Vandana Bharti का सोशल मीडिया प्रोफाइल linkedin Facebook

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola