Pradosh Vrat 2026: अधिकमास का शुक्र प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और भोलेबाबा को खुश करने के उपाय

Shukra Pradosh Vrat 2026 Today: आज 12 जून 2026, वार शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत है, जो कि देवों के देव महादेव को समर्पित है. चलिए अब जानें आज शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है. साथ ही आपको भोलेबाबा को खुश करने के 3 महा शक्तिशाली उपायों के बारे में पता चलेगा.

Shukra Pradosh Vrat 2026

Credit- AI Gemini

Shukra Pradosh Vrat 2026 Today: भगवान शिव के भक्तों के लिए प्रदोष व्रत बहुत ही खास होता है, जो कि हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है. इस समय ज्येष्ठ अधिकमास चल रहा है, जिसका पहला शुक्र प्रदोष व्रत आज है. आज 12 जून 2026 को शाम 7 बजकर 36 मिनट से अधिक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ हो रहा है, जो कि कल 13 जून 2026 को दोपहर 4 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में आज 12 जून 2026 को प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. आज शुक्रवार का दिन है, इसलिए इस व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहना ज्यादा उचित रहेगा.

विज्ञापन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्र प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा और शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ होता है. साथ ही व्रत के प्रभाव से पापों व कष्टों से मुक्ति मिलती है. आज यहां पर आप शुक्र प्रदोष व्रत के आज के शुभ मुहूर्त और शिव जी को खुश करने के 3 असरदार उपायों के बारे में जानेंगे.

विज्ञापन

शुक्र प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:02 से 04:42
  • प्रातः सन्ध्या- प्रात: काल में 04:22 से 05:23
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:49
  • विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:40 से 03:36
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 07:18 से 07:38
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:19 से रात 08:20
  • प्रदोष काल- शाम 07:23 से रात 09:23
  • अमृत काल- रात 11:46 से सुबह 01:12

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 June 2026: आज प्रदोष व्रत पर होगा परमा एकादशी Vrat का पारण, जानें सूर्योदय से लेकर शुभ मुहूर्त

शुक्र प्रदोष व्रत के दिन किए जाने वाले उपाय

  • पैसों की कमी व कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शुक्र प्रदोष व्रत के दिन यानी आज सुबह शिव जी की पूजा करने के बाद शिवलिंग पर 11 बेलपत्र अर्पित करें. इस दौरान 11 बार “ॐ नमः शिवाय। बिल्वपत्रं समर्पयामि।” मंत्र का जाप करें. अंत में हाथ जोड़कर अपनी आर्थिक उन्नति के लिए प्रार्थना करें. इस उपाय से धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं काफी कम हो जाएंगी.
  • जीवन में खुशियां बनी रहें और आप मानसिक रूप से संतुष्ट रहें, इसके लिए आज शिव जी की मूर्ति के सामने बैठकर 108 बार ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’ का जाप करें. ऐसा करने से आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होगी और जीवन में सुख-सुविधाओं का वास होगा.
  • अच्छी सेहत के लिए आज शिव जी और माता पार्वती की साथ में पूजा करें. साथ ही माता पार्वती के चरणों में एक सूखा नारियल चढ़ाएं. नारियल चढ़ाने के बाद 108 बार “ॐ शिवाय नमः” मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से न सिर्फ आपको मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि शारीरिक समस्याएं भी दूर होने लगेंगी.

ये भी पढ़ें- Indra Yog 2026: जून में बना इन्द्र योग जुलाई में होगा खत्म, मिथुन समेत 3 राशियों की सुधरेगी सेहत-रिश्ते और आर्थिक स्थिति

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ