Famous Shiv Temples in India: भारत में देवी-देवताओं के अनगिनत मंदिर हैं, जिनकी अपनी अलग मान्यता है। देशभर में शिव जी के भी कई मंदिर मौजूद हैं, जिनका अपना महत्व है। शिव मंदिर को शक्तिशाली और पवित्र माना जाता है। इसलिए हर समय वहां आपको भीड़ देखने को मिलेगी। हालांकि त्योहार या कोई विशेष व्रत के दिन शिव मंदिर में भारी संख्या में लोग भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए पहुंचते हैं।
महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन विशेष तौर पर शिव जी और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन शिव जी और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। अगर महाशिवरात्रि के दिन आप भी शिव जी के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर में जाने की सोच रहे हैं। तो आज हम आपको शिव जी को समर्पित कुछ प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें- सुकून की है तलाश, लेकिन घूमने में आड़े आ रहा पैसा? टेंशन नहीं, इन 5 आश्रमों पर रहना-खाना सब फ्री
काशी विश्वनाथ मंदिर
काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां रोजाना कम से कम तीन हजार भक्त शिव जी के दर्शन करने आते हैं। वहीं महाशिवरात्रि के दिन तो यहां बड़ी संख्या में भक्तजन दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि अगर कोई भक्त सच्चे मन से एक बार यहां आकर शिव जी के दर्शन करने के बाद पवित्र गंगा नदी में स्नान करता है तो उसे मोक्ष मिलता है। इसके अलावा उसके घर-परिवार में हमेशा शांति बनी रहती है।
महाकालेश्वर मंदिर
महाकालेश्वर मंदिर, मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में आता है। यहां रोजाना भस्म आरती भी की जाती है। इस मंदिर को लेकर ये मान्यता है कि जो भी व्यक्ति यहां महादेव के दर्शन करने आता है, उसके घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा उसके जीवन में आ रही सभी समस्याएं भी कम हो जाती हैं।
भीमाशंकर मंदिर
भीमाशंकर मंदिर, महाराष्ट्र के सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है। शिव जी को समर्पित यह मंदिर भारत में पाए जाने वाले 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भीमाशंकर मंदिर के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति को अपने सात जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। अगर महाशिवरात्रि के दिन आप शिव जी के दर्शन करना चाहते हैं तो आप यहां आ सकते हैं।
सोमनाथ मंदिर
गुजरात के वेरावल बंदरगाह में सोमनाथ मंदिर स्थित है। सोमनाथ मंदिर को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहला माना जाता है। महाशिवरात्रि के दिन यहां लाखों लोग शिव जी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2024 Upay: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, कर्ज से मिलेगी मुक्ति
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
17 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
20 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
21 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
22 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines