शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के कौन से स्त्रोत हैं बेस्ट? जानिए क्या खाने पर शरीर को मिलेगा भरपूर Protein

Protein Rich Foods For Vegetarians: प्रोटीन शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. ऐसे में यहां जानिए शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के बेस्ट स्त्रोत कौन-कौन से हैं.

Protein rich foods
1 / 7
किन चीजों को खाने पर मिलता है प्रोटीन, जानिए यहां. Image Credits - AI

Protein Rich Foods: जब एक बैलेंस्ड डाइट का जिक्र होता है तो प्रोटीन को इस डाइट में जरूर शामिल किया जाता है. हमारे शरीर को मसल्स बनाने के लिए, हड्डियों के लिए, स्किन और अन्य अंगों की सेहत बनाए रखने के लिए और सेल्स को रिपेयर करने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है. ऐसे में मेदांता की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, यहां उन फूड्स का जिक्र किया जा रहा है जो प्रोटीन से भरपूर हैं और शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन (Vegetarian Sources Of Protein) का अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. यहां जानिए कौन से हैं ये प्रोटीन से भरपूर फूड्स.

विज्ञापन

दाल

दाल 2 / 7

दाल प्रोटीन का पावरहाउस होती है. ऐसे में अपनी डाइट में अलग-अलग दालों को शामिल किया जा सकता है. दाल में फाइबर की भी भरपूर मात्रा होती है.

विज्ञापन

राजमा और छोले

राजमा और छोले 3 / 7

दालों के साथ ही राजमा और छोले भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं. ये लेगुम्स की गिनती में आते हैं. एक कप पके हुए छोले या राजमा खाने पर 15 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है.

सोयाबीन

सोयाबीन 4 / 7

सोयाबीन को प्रोटीन का किंग भी कहा जाता है. इसे सोया चंक्स, सोयाबीन या फिर टोफू की तरह भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

पनीर

पनीर5 / 7

पनीर ज्यादातर शाकाहारियों का फेवरेट होता है. 100 ग्राम पनीर से शरीर को 18 ग्राम तक प्रोटीन भी मिलता है. ऐसे मे पनीर खाना एक अच्छा ऑप्शन है.

दूध

दूध6 / 7

दूध कैल्शियम ही नहीं बल्कि प्रोटीन का भी एक अच्छा स्त्रोत है. एक गिलास दूध से ही शरीर को 8 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है. ऐसे में आप दूध को अपनी डाइट में रख सकते हैं.

विज्ञापन

किनोआ

किनोआ 7 / 7

किनोआ मिलेट है और प्रोटीन का एक अच्छा प्लांट बेस्ड स्त्रोत है. इसमें सभी 9 अमीनो एसिड्स भी होते हैं. ऐसे में चावल की जगह पर किनोआ खाया जा सकता है. यह भी पढ़ें - विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये 17 लक्षण, बीमारी बढ़ने से पहले पहचानना है जरूरी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन