हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Maha Shivratri 2025: भोलेनाथ की कृपा से दूर होंगी 12 राशियों की परेशानियां! महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय

Maha Shivratri Upay: साल 2025 में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत रखना शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि पर शिव जी को प्रसन्न करने के अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन
महाशिवरात्रि के अचूक उपाय

Maha Shivratri 2025 Upay: भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि के पर्व का खास महत्व है। महाशिवरात्रि पर व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। साल 2025 में 26 फरवरी, दिन बुधवार को महाशिवरात्रि का उपवास रखा जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन यदि कोई व्यक्ति अपनी राशि अनुसार कुछ उपाय करता है, तो उसे शिव जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर-परिवार में चल रही परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा करियर में सफलता और कारोबार में मुनाफा बढ़ता है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार महाशिवरात्रि से जुड़े उपायों के बारे में।

महाशिवरात्रि के अचूक उपाय

मेष राशि

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करें। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल और गाय का दूध चढ़ाएं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

महाशिवरात्रि पर दही और दूध से शिव जी का अभिषेक करें। इससे आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

मिथुन राशि

महाशिवरात्रि पर शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेल पत्र और लाल फूल चढ़ाना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 16 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे शनि, होगा अपार धन लाभ!

कर्क राशि

महाशिवरात्रि पर कर्क राशि के जातक यदि शिव जी को दूध अर्पित करते हैं, तो इससे उन्हें भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव जी को शहद और गुड़ का भोग लगाना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी परेशानियां न आएं, तो महाशिवरात्रि पर शिव जी का बेल पत्र और शहद से अभिषेक करें। साथ ही उन्हें दूध अर्पित करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

महाशिवरात्रि पर शिव जी का दूध, दही, घी और शहद से अभिषेक करना तुला राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

यदि आप शिव जी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा करें। साथ ही भगवान शिव को लाल फूल, फल, दूध और दही अर्पित करें।

विज्ञापन

धनु राशि

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चंदन पाउडर, पीले रंग के कपड़े और पीले फूल अर्पित करना धनु राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि

महाशिवरात्रि पर मकर राशि के जातक शिव जी को बेलपत्र, दही, गंगाजल और गाय का दूध आदि अर्पित कर सकते हैं। इससे उन्हें भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की पूजा करना कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। पूजा करने के साथ शिव जी को शहद, बेर का फल और दही अर्पित करना भी शुभ रहेगा।

मीन राशि

महाशिवरात्रि पर शिव जी को प्रसन्न करने के लिए मीन राशि के जातक उन्हें बादाम, दूध, बेल पत्र, पीले फूल और फल अर्पित करें। इसी के साथ गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 15 फरवरी के बाद इस राशि के अटके काम होंगे पूरे, ब्रहस्पति करेंगे आमदनी की रक्षा!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola