Magh Month 2026: आज से शुरू हुआ माघ का महीना, जानें धार्मिक महत्व और जरूरी नियम

Magh Month 2026: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ महीने की शुरुआत 4 जनवरी से हो गई है. माह महीना 04 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 01 फरवरी 2026 तक रहेगा. चलिए माघ महीने के महत्व और नियमों के बारे में जानते हैं.

Magh Month 2026

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Magh Month 2026: हिंदू पंचांग का 11वां महीना माघ जप-तप और पूजा-व्रत के लिए खास होता है. माघ के महीने में कई व्रत और त्योहार आते हैं. यह महीना जनवरी और फरवरी के दौरान आता है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, माघ महीने की शुरुआत 4 जनवरी 2026 को हो गई है जिसका समापन 1 फरवरी 2026 को होगा. यह महीना श्री हरि की आराधना के लिए शुभ होता है. माघ महीने में संगम तट पर स्नान और दान करने का खास महत्व होता है.

माघ महीने का महत्व

माघ महीने में स्नान और दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. इस महीने में माघी पूर्णिमा के दिन संगम तट पर स्नान करने का महत्व होता है. माघ महीने के दौरान प्रयागराज में संगम के तट पर माघ मेला लगता है. ऐसी मान्यता है कि, माघ मेले के दौरान संगम तट पर स्नान करने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होगी.

विज्ञापन

माघ महीने के व्रत-त्योहार

व्रत-त्योहार की दृष्टि से भी माघ का महीना बहुत ही खास होता है. माघ महीने में कई बड़े व्रत और त्योहार आते हैं. इस महीने में सकट चौथ, मकर संक्रांति, लोहड़ी, मौनी अमावस्या, गुप्त नवरात्रि, वसंत पंचमी और भानु सप्तमी जैसे पर्व आते हैं. शीतला षष्ठी, षटतिला एकादशी, जया एकादशी, भीमाष्टमी आती है. इस महीने की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है.

माघ महीने के लिए नियम

विज्ञापन

माघ महीने में आपको श्री हरि की पूजा करनी चाहिए. पवित्र नदी और गंगाजल में स्नान करें. यदि संभव न हो तो घर पर पानी में गंगाजल मिक्स करके नहाएं. सूर्य को अर्घ्य दें और मंत्रों का जाप करें. माघ महीने में आप अपने सामर्थ्य के अनुसार, दान करें. माघ महीने में तामसिक चीजों से दूर रहें और मास-मदिरा का सेवन न करें. अगर घर के द्वार पर कोई आता है तो उसे खाली हाथ न भेजें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ