Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद न करें ये काम, लग सकता है महापाप

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दौरान, उससे पहले और बाद में कुछ कामों को करने की मनाही होती है, अन्यथा व्यक्ति को महापाप लग सकता है. चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए. साथ ही आपको चंद्र ग्रहण और सूतक काल के समय व नियमों के बारे में पता चलेगा.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 3, 2026 09:24
Chandra Grahan 2026
Credit- Social Media & AI Gemini

Chandra Grahan 2026: आज 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो कि स्पष्ट रूप से भारत में कई जगह पर दिखाई देगा. ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य होगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूतक काल (sutak kaal mein kya nahin karna chahie) के दौरान घर से बाहर निकलना, सोना, खाना खाना, लड़ाई-झगड़ा करना, देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श करना, तेल मालिश करना और यात्रा करना अशुभ माना गया है. हालांकि, चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद भी तुरंत कुछ कामों को करने से महापाप लगता है. साथ ही चंद्र ग्रहण का प्रभाव लंबे समय तक जीवन पर पड़ता है.

यहां पर आप जान सकते हैं कि आज 3 मार्च 2026 को कब से कब तक चंद्र ग्रहण रहेगा और उसके बाद किन कामों को करने से बचना है.

---विज्ञापन---

चंद्र ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद क्या करें और क्या नहीं? (chandra grahan khatam hone ke baad kya karna chahiye)

धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंद्र ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद भोजन न खाएं और न ही पूजा सामग्री को स्पर्श करें. इसके अलावा सोने, बड़े फैसले लेने, यात्रा करने और लड़ाई-झगड़ा करने से भी बचना चाहिए. यदि आप ये गलती करते हैं तो किसी बड़े संकट में फंस सकते हैं. चंद्र ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद भगवान का स्मरण करें और स्नान करें. स्नान करने के बाद आप अपनी दिनचर्या को फॉलो कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026 Timing: 3 मार्च को कब से कब तक लगेगा चंद्र ग्रहण? अभी नोट करें सूतक काल का समय और नियम

---विज्ञापन---

आज कब से कब तक चंद्र ग्रहण रहेगा? (today grahan timing)

भारतीय समय के अनुसार, आज 3 मार्च 2026 को दोपहर 03:21 से लेकर शाम 06:46 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहेगा, जबकि सूतक काल सुबह 6:20 बजे से लेकर शाम 6:46 मिनट तक रहेगा. वहीं, शाम 5 बजकर 59 मिनट के बाद भारत में चंद्र ग्रहण दिखना शुरू हो जाएगा.

सूतक काल में क्या करना चाहिए? (sutak kaal me kya kare)

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूतक काल के दौरान घर में या बंद कमरे में ही रहकर मानसिक जाप करना चाहिए. साथ ही आप अपने इष्टदेव व पितरों का स्मरण कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 03, 2026 09:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.