Lucky Moles on Body: शरीर में 7 जगहों पर तिल होता हैं गुडलक की निशानी, भाग्यवान होने का है संकेत

Lucky Moles on Body: शरीर के अंगों पर तिल और निशान व्यक्ति और उसके स्वभाव के बारे में काफी कुछ बताते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, इंसान के शरीर पर इन 7 जगहों तिल होना बहुत ही अच्छा माना जाता है. यह गुडलक की निशानी होते हैं.

Lucky Moles on Body

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Lucky Moles on Body: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की शारीरिक बनावट और शरीर पर मौजूद निशानों से उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. शरीर पर मौजूद तिल व्यक्ति के बारे में और उसके भविष्य और स्वभाव के बारे में संकेत देते हैं. शरीर में कई जगहों पर तिल होना बहुत ही शुभ माना जाता है. यह गुडलक की निशानी होते हैं. अगर आपके शरीर पर इन जगहों पर तिल है तो यह जीवन में आर्थिक संपन्नता मिलने और हर क्षेत्र में सफलता की प्राप्ति की ओर इशारा करते हैं. ऐसे लोगों को कम उम्र में सफलता मिल जाती है.

इन 7 जगहों पर तिल है गुडलक की निशानी

दाएं गाल पर तिल

विज्ञापन

अगर किसी के पुरुष के दाएं गाल पर तिल है तो यह बहुत ही अच्छा माना जाता है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह शुभ होता है. वहीं महिला में बाएं गाल पर तिल अच्छा होता है. यह राजयोग का संकेत होता है. ऐसे लोगों को लग्जरी लाइफ जीते हैं.

होंठ पर तिल

अगर होंठ के ऊपर तिल होता है तो यह शुक्र और बुध ग्रह का शुभ योग माना जाता है. यह लोग बहुत ही मीठा बोलते हैं और खाने-पीने के शौकीन होते हैं. इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है.

विज्ञापन

पीठ पर तिल

पीठ पर दोनों कंधों के बीच तिल होना ब्रह्मा भगवान का आशीर्वाद होता है. इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है. इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है.

विज्ञापन

कमर और नाभि पर तिल

विज्ञापन

कमर या नाभि के ऊपर तिल शुभ होता है. यह संकेत देता है कि आपके ऊपर मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की कृपा है. ऐसे लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है. वैवाहिक जीवन सुखमय होता है.

दाएं पैर के तलवे पर तिल

विज्ञापन

व्यक्ति के दांए पैर के तलवे पर तिल मां लक्ष्मी का पैर माना जाता है. यह बहुत ही शुभ होता है. ऐसे लोग कम उम्र में सफल होते हैं. इन लोगों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है.

माथे पर तिल

विज्ञापन

अगर माथे के बीचोंबीच तिल होता है तो यह शुभ माना जाता है. ऐसे लोगों के ऊपर मां सरस्वती और लक्ष्मी की कृपा होती है. यह बहुत ही बुद्धिमान होते हैं और धनवान बनते हैं.

हथेली पर तिल (दाएं हाथ में)

विज्ञापन

दाएं हाथ की हथेली पर तिल शुभ माना जाता है. यह भगवान कुबेर का आशीर्वाद माना जाता है. इन लोगों को हर जगह से धन मिलता है. नौकरी, व्यापार और निवेश हर जगह से इन्हें अच्छी कमाई होती है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ