Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर पर लहराया धर्म ध्वज, पूर्ण हुआ निर्माण कार्य फिनिशिंग में लगेगा समय, जानें क्या-क्या काम बाकी?

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम जन्मभूमि स्थित राम मंदिर पर 25 नवंबर को ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण के बाद मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर लोगों के मन में सवाल है. मंदिर पूर्ण रूप से तैयार है या अभी निर्माण कार्य बाकी है. राम मंदिर का निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन अभी परिसर में फिनिशिंग का काम बाकी है.

Ayodhya Ram Mandir

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Ram Mandir Ayodhya Construction Update: अयोध्या राम मंदिर पर ध्वजारोहण के बाद मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न हो गया है या अभी मंदिर को तैयार होने में और समय लगेगा इसके बारे में लोग के मन में कई सवाल है. बता दें कि, मंदिर का निर्माण कार्य राम मंदिर पर धर्म ध्वजा लहराने के बाद पूरा हो गया है. मंदिर को पूरी तरह से तैयार होने में अभी और समय लग सकता है. मंदिर परिसर में कई कार्य अभी बाकी है जिसको पूरा होने में अभी समय लगेगा. राम मंदिर के परिसर में फिनिशिंग के कई काम अभी बाकी हैं.

चारदीवारी का निर्माण

विज्ञापन

राम मंदिर की चारदीवारी का निर्माण कार्य अभी बाकी है. मंदिर के चारों तरफ 4 किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण होना है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, इस चारदीवारी का निर्माण कार्य 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा. इसके अलावा मंदिर परिसर में जूते-चप्पल रखने के लिए एक भवन का निर्माण किया जा रहा है. इसको अंतिम रूप देना बाकी है.

पत्थर लगाने का काम

विज्ञापन

मंदिर में वैकल्पिक गर्भगृह का निर्माण भी किया गया है. इसको अभी पूर्ण रूप से संपन्न होने में समय लगेगा. वैकल्पिक गर्भगृह में मंदिर निर्माण के दौरान रामलला विराजमान थे. इसमें नई डिजाइन बनाई गई है. इसमें सागौन की लकड़ी और पत्थर लगाने का काम अभी बाकी है. इसके कुछ हिस्सों में पत्थर लगने का काम होने में अभी 6 महीने तक का समय लग सकता है.

रोपित होंगे विशिष्ट पौधे

विज्ञापन

मंदिर परिसर के बड़े हिस्से को हरा-भरा किया जा चुका है अभी इसका कार्य जारी है. यहां पर कई विशिष्ट पौधे लगाएं जाएंगे. परिसर हरा-भरा होने के बाद मंदिर की शोभा और बढ़ जाएगी.

सभागार का काम बाकी

विज्ञापन

राम मंदिर परिसर में 500 लोगों की क्षमता वाला एक सभागार बनाया गया है. इस सभागार के फिनिशिंग का कार्य अभी संपन्न नहीं हुआ है. इसको पूरा होने में अभी समय लगेगा. यह सभागार 2026 के मध्य तक लगभग पूरा हो सकता है. इसके अलावा मंदिर परिसर के कई छिटपुट कार्य है जिन्हें अंतिम रूप देना अभी बाकी है. उम्मीद है की अगले साल यानी 2026 के अंत तक मंदिर परिरस पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ