हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Karwa Chauth 2026: क्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय टाइम

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ व्रत के दिन भद्रा का साया रहने वाला है. ऐसे में क्या करवा चौथ व्रत के मुहूर्त में बदलाव होगा और किस समय पूजा की जाएगी आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
करवा चौथ व्रत के दिन शाम को चंद्रोदय किस समय होगा. (Photo Credit - AI)

Karwa Chauth 2026: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है. कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी के दिन भद्रा का साया रहने वाला है. क्या करवा चौथ पर भद्रा का साया होने से करवा चौथ व्रत के समय में बदलाव हो सकता है. करवा चौथ पर भद्रा के लगने से व्रत और पूजा में क्या बदलाव हो सकता है. आइये इसके बारे में यहां विस्तार से जानते हैं.

करवा चौथ 2026

करवा चौथ व्रत के लिए कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी का आरंभ रात को 1 बजकर 6 मिनट पर होगा. इसका समापन 29 अक्टूबर की रात को 10 बजकर 9 मिनट पर होगा. करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन शादीशुदा महिलाएं व्रत और पूजा कर सकती हैं. हालांकि, इस बार करवा चौथ के दिन भद्रा रहने वाली है. करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी चलिए इसके बारे में जानते हैं.

ये भी पढ़ें – Dev Uthani Ekadashi 2026: कब है देव उठनी एकादशी व्रत? 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु

विज्ञापन

करवा चौथ पर भद्रा का साया

भद्रा 28 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 31 मिनट से लेकर 29 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. ऐसे में करवा चौथ पर सुबह सूर्योदय से पहले ही भद्रा समाप्त हो जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इसका प्रभाव व्रत और पूजा पर नहीं पड़ेगा. करवा चौथ पर भद्रा का साया पूजा में बाधा नहीं डालेगा. व्रती महिलाएं निर्धारित समय और शुभ मुहूर्त के अनुसार, करवा चौथ व्रत से जुड़े सभी अनुष्ठान कर सकती हैं.

करवा चौथ पूजा मुहूर्त

करवा चौथ व्रत पूजा का मुहूर्त शाम को 05 बजकर 38 से लेकर शाम को 6 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. करवा चौथ व्रत समय सुबह में 6 बजकर 30 मिनट से लेकर रात को 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. चंद्रोदय की बाद करें, तो नई दिल्ली में चंद्रोदय रात को 8 बजकर 16 मिनट पर होगा. इसके बाद व्रती महिलाएं चंद्र दर्शन कर और पूजा कर व्रत संपन्न कर सकती हैं. बता दें कि, करवा चौथ व्रत महिलाएं दांपत्य जीवन में सुख-शांति और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करती हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola