Karva Chauth 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत अपने पति की सलामती और खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए रखती हैं। हालांकि ये व्रत काफी कठिन होता है, क्योंकि इस व्रत के दौरान कुछ खाने-पीने की मनाही होती है। हालांकि ये निर्जला व्रत आज के समय में कुंवारी कन्याएं भी योग्य वर के लिए रखती हैं।
चलिए जानते हैं इस साल करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा। इसी के साथ आपको तीन अचूक उपायों के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें करने से वैवाहिक जीवन से जुड़ी हर परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
2024 में करवा चौथ कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। साल 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 मिनट से लेकर 07:57 मिनट तक है। वहीं चन्द्रोदय का समय 07:54 मिनट है।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2024: जानें करवा चौथ पर चांद निकलने का समय
करवा चौथ के अचूक उपाय
- करवा चौथ के दिन महिलाएं दो गोमती चक्र लें। गोमती चक्र के एक तरफ अपना नाम और दूसरी तरफ पिता का नाम लिखें। फिर एक लाल कपड़ा लें। उसके ऊपर दोनों गोमती चक्र और थोड़ी-सी पीली सरसों को रखें। कपड़े को अच्छे से बांध लें और उसे अलमारी के ऊपर छुपाके रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पत्नी यदि करवा चौथ के दिन ये उपाय चुपचाप करती हैं, तो उनका रिश्ता पति संग मजबूत होता है।
- जिन लोगों की शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ सही नहीं चल रहा है, वो करवा चौथ के दिन शाम के समय एक बरगद का पत्ता लें। उस पर अपना और पति का नाम लिखें। फिर उसे अपने सिर पर तीन या सात बार घुमाएं। इससे बाद उसे जला दें। इस उपाय से आपके रिश्ते में चल रहा मनमुटाव खत्म हो जाएगा।
- करवा चौथ के दिन चंद्र देव के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। इस शुभ दिन अपने हाथ से गुड़ के 11 लड्डू बनाएं। बप्पा की पूजा करने के बाद उन्हें 11 लड्डूों का भोग लगाएं। इसी के साथ दूर्वा, केसर और इत्र अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- Vishwakarma Jayanti 2024: विश्वकर्मा पूजा के दिन चुपचाप करें 3 उपाय, धन से भरी रहेगी तिजोरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 hr agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
3 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
4 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
9 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines