Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: जीवन में हर कोई बड़ा बनना चाहता है। प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि कभी उसे पैसों की कमी का सामना न करना पड़े। उसके पास ढेरों कार, पहनने के लिए अच्छे कपड़े, शानदार घर और हंसता-खेलता परिवार हो, जो हर मुश्किल समय में उसका साथ दे। हालांकि हर व्यक्ति का ये सपना सच नहीं हो पाता है। कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोगों को सफलता नहीं मिलती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक है किस्मत। जहां कुछ लोग किस्मत पर भरोसा करते हैं, तो कुछ केवल मेहनत को प्राथमिकता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किस्मत का खास महत्व है। आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको राशि अनुसार 12 राशियों के जातकों के लिए गुडलक बढ़ाने के उपाय बता रहे हैं, जिन्हें करने से साधक को कुछ ही समय में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मेष राशि
मेष राशि के जातक यदि महिलाओं का अपमान करते हैं, तो उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इसलिए महिलाओं का सम्मान करें और ज्यादा से ज्यादा मिर्च का सेवन न करें। किसी का अनादर करने पर आपके जोश और उत्साह में कमी आएगी। जबकि मंगलवार के दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाने से विशेष लाभ मिलेगा।
हनुमान जी की पूजा करना, मंगल कवच या सुंदरकांड का पाठ करना, घर में कुबेर यंत्र स्थापित करके उसकी पूजा करना और वृद्धाश्रम में समय-समय पर दान करना भी मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहता है। इसके अलावा मंगलवार के दिन सूर्य ढलने के बाद बेसन से बनी मिठाई गरीब बच्चों को खिलाएं।
ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!
वृषभ राशि
किस्मत का साथ पाने के लिए कभी किसी साधु और संत का अनादर न करें। भाई से रिश्ते ठीक नहीं रहते हैं, तो भी आपको परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। आपकी उम्र का 22वां और 36वां साल सबसे शानदार रहेगा। इन सालों में आप ज्यादा मेहनत करेंगे, तो ज्यादा लाभ पाएंगे।
गुडलक बढ़ाने के लिए 16 शुक्रवार का व्रत करें और श्री सूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। 7 शुक्रवार को 7 कन्याओं को खीर खिलाएं। इसके अलावा शुक्रवार को खट्टी चीजों का सेवन करने से बचेंगे, तो भी अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि
किस्मत का साथ पाना चाहते हैं, तो पेड़-पौधों और छोटी कन्याओं का ध्यान रखें। ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाएं। आपकी लापरवाही से अगर घर के पौधे सूखेंगे, तो दुर्भाग्य बढ़ेगा। इसके अलावा आपको कभी फटे, उधड़े या खराब डिजाइन वाले कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए।
यदि आप भाग्य का साथ पाना चाहते हैं, तो थाली में कभी जूठा भोजन न छोड़ें। ज्यादा से ज्यादा भगवान गणेश की पूजा करें और ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें। इसके अलावा बुधवार को मूंग की दाल का दान करना, 27 बुधवार व्रत और गाय को हरी घास खिलाना आपके लिए शुभ रहेगा।
यदि आप अन्य 9 राशि के अचूक उपायों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Video: 16 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे शनि, होगा अपार धन लाभ!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
5 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
8 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
10 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
12 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines