Kaalchakra Today 14 July 2026: आज 14 जुलाई को आषाढ़ माह की अमावस्या है. दोपहर 3 बजकर 12 मिनट पर प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी. आज के कालचक्र में मंत्रों का जाप करने के बारे में जानेंगे. सही तरीके से मंत्र जाप करने से शुभ परिणाम मिलते हैं. आज पुनर्वसु नक्षत्र रात को 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा. व्याघात योग दोपहर में 11 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इसके बाद हर्षण योग रहेगा. नाग करण दोपहर 3 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. किंस्तुघ्न करण रात में 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बव करण आरंभ होगा. आइये कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से मंत्र जाप के नियम और फायदों के बारे में जानते हैं.
मंत्रों का जाप करने के लाभ
मंत्रोच्चारण करना धार्मिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा होता है. मंत्र का जाप करने से शरीर में कंपन जैसी स्थिति पैदा होती है. जीभ, होठ, तालु और शरीर के अन्य जोड़ों पर प्रेशर पड़ता है. मंत्र जाप के कंपन से ग्रंथि को उत्तेजित होती है. इसके प्रभाव से सेहत अच्छी रहती है. मंत्रों का सही से जाप करने से एकाग्रता बढ़ती है. इन लोगों की ह्रदय सेहत अच्छी रहती है. तनाव, डिप्रेशन और टेंशन से मुक्ति मिलती है. इससे ब्लड प्रेशन ठीक रहता है और मंत्र जाप सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है.
ये भी पढ़ें – Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है यम द्वार, जानिए क्यों माना जाता है इतना खास?
मंत्र जाप करने के नियम
धीरे-धीरे बोलकर मंत्र जाप करना अच्छा नहीं होता है. मंत्र का जाप मन ही मन करना चाहिए. मानसिक जाप करना सबसे उत्तम माना जाता है. जाप करने के चार प्रकार होते हैं. वाचिक, उपांशु, मध्यमा और पश्यंती इन चार प्रकार से मंत्र जाप करना चाहिए. बोलकर मंत्र जाप करना वाचिक होता है. इस प्रकार के मंत्र जाप में धीरे-धीरे स्वर के साथ मंत्र जाप किया जाता है. उपांशु मंत्र का अर्थ है कि, जब होठ और जीभ हिलती है और आवाज बाहर न आएं. मंत्र को मन में कंठ से बोलना मध्यमा होता है. इसमें आवाज भी नहीं आती है और जीभ होठ नहीं हिलते हैं. ध्यान करते समय मंत्र जाप करने को पश्यंती कहते हैं.
आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Gupt Navratri 2026: कब शुरू होगी गुप्त नवरात्रि? सामान्य नवदुर्गा उत्सव से कितना अलग है ये खास पर्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
13 hrs agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
16 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
20 hrs agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
1 day agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
1 day agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 day agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 day agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
1 day agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines