Kaalchakra: 2026 में इन ग्रहों के कारण होगी जीवन में उथल-पुथल? रहना होगा बेहद संभलकर

Kaalchakra Today: ग्रहों की स्थिति से लोगों के जीवन पर असर पड़ता है. नए साल 2026 में कई ग्रह लोगों के जीवन में समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण परेशानी बढ़ेंगी. आपको इनसे संभलकर रहना होगा. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

Kaalchakra Today

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Kaalchakra Today 9 December 2025: ग्रह स्थिति से राशियों के जीवन पर 2026 में शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा. नए साल में कई ग्रह जीवन में उथल-पुथल मचा सकते हैं. ग्रहों का प्रकृति और मनुष्य के ऊपर प्रभाव होता है. ग्रहों के प्रभाव से 2026 में किन लोगों को अशुभ फल मिलेंगे और किन लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा चलिए जानते हैं.

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि नए साल 2026 में किन ग्रहों के प्रभाव के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. कई ग्रह नए साल में लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचा सकते हैं. इससे क्या-क्या नुकसान होगा चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि को साल 2026 में जून महीने तक भाग्य का साथ मिलेगा. रिश्ते मजबूत होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. मेष राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती के कारण शनि से संभलकर रहना होगा. सेहत में गिरावट हो सकती है. मंगल ग्रह के कारण आपको परेशानियां हो सकती हैं. आप बार-बार बीमार हो सकते हैं. मेष वालों को केतु से सावधान रहना होगा. चंद्रमा आपको भावनात्मक रूप से कमजोर कर सकता है. आपकी चिंता बढ़ सकती है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

जनवरी से जून तक वृषभ राशि वालों के लिए गुरु ग्रह शुभ हैं. इसके बाद आपको मध्यम फल मिलेंगे हालांकि, नकारात्मक प्रभाव नहीं मिलेंगे. शुक्र के कारण आपको बल मिलेगा. बुध ग्रह से आपको लाभ मिलेगा. चंद्रमा आपको मध्यम फल देंगे. शनि से आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे. पारिवारिक मामलों में परेशानी हो सकती है. केतु ग्रह आपके लिए अशुभ रहेगा. सूर्य आपको मध्यम फल देंगे.

विज्ञापन

यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य राशियों पर किन ग्रहों का अशुभ प्रभाव रहेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ