---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: आज गोवर्धन पूजा के दिन राशिनुसार करें भगवान श्रीकृष्ण की पूजा, आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

Kaalchakra Today: आज 22 अक्टूबर को कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा के दिन आज आप राशिनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर हर मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि, आज भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए कैसे पूजा करें.

---विज्ञापन---

Kaalchakra Today 22 October 2025: गोवर्धन पूजा का पर्व आज 22 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है. गोवर्धन पूजा पर गोवर्धन महाराज के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने का विधान है. गोवर्धन पूजा के दिन भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करना चाहिए. आप आज राशिनुसार उपाय कर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी.

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि, आप कैसे गोवर्धन पूजा के दिन उपाय कर गोवर्धन को सुरक्षा चक्र बना सकते हैं.

---विज्ञापन---

कैसे करें गोवर्धन पूजा?

आपको आज गोवर्धन पूजा के लिए आंगन या मुख्य द्वार पर गोबर से गोवर्धन भगवान की प्रतिमा बनानी है. इसके साथ ही गाय और बैल आदि की प्रतिमा बनाएं. रोली, खीर, बताशे, चावल, जल, पान, केसर, दूध, फूल और दीपक आदि सामग्री पूजा में शामिल करें और गोवर्धन पूजा करें. इसके बाद गोवर्धन भगवान की परिक्रमा करें. गोवर्धन महाराज और भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें और अन्नकूट का भोग लगाए.

---विज्ञापन---

यदि आप गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से जुड़े इन उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 22, 2025 11:28 AM

End of Article

About the Author

Pandit Suresh Pandey

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More

Aman Maheshwari

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola