हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: सेहत को लेकर रहते हैं परेशान, व्रत रखने से अच्छी होती तबीयत, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कनेक्शन

Kaalchakra Today: आज 08 जुलाई 2026 दिन बुधवार के कालचक्र में व्रत करने के फायदों के बारे में जानेंगे. व्रत करने से सेहत को फायदा होगा. घर में बीमारियों के कारण आपका बजट बिगड़ जाता है. ऐसे में व्रत कर आप सेहत को अच्छा रख सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 08 July 2026: आज 08 जुलाई 2026, बुधवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. अष्टमी तिथि का समापन दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी. आज रेवती नक्षत्र शाम को 4 बजे तक रहेगा इसके बाद अश्विनी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा. अतिगण्ड योग दोपहर को 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सुकर्मा योग आरंभ होगा. कौलव करण दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. तैतिल करण रात को 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गर करण आरंभ होगा. आज के कालचक्र में व्रत रखने से जुड़े सेहत को होने वाले लाभ के बारे में जानेंगे.

सोमवार व्रत करने के लाभ

सोमवार चंद्रमा का दिन है. चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है. यह दिन चंद्रमा को संतुलित करने और चंद्रमा के शुभ प्रभाव के लिए किया जाता है. ऐसे लोग जो जल्दी से फैसला नहीं ले पाते हैं. मन में भ्रम की स्थिति रहती है. इन्हें सोमवार का व्रत करना चाहिए. बार-बार बेहोश होने की समस्या से परेशान और मानसिक कमजोरी से परेशान लोगों को सोमवार का व्रत करना चाहिए. फेफड़ों के रोग, कमजोर याददाश्त और तनाव से परेशान हैं, इन सभी लोगों को व्रत करना चाहिए. व्रत के साथ ही ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें.

ये भी पढ़ें – Gemstone Benefits: तनाव और धन हानि की समस्या को दूर करेगा गोमेद रत्न, जानिए धारण करने की विधि

विज्ञापन

मंगलवार व्रत करने के फायदे

अगर किसी को उच्च रक्तचाप है, वात रोग है या गठिया की समस्या है, उन्हें मंगलवार का व्रत करना चाहिए. चेहरे पर दाने होने की अधिक समस्या है, बार-बार चोट लगती है, बार-बार बुखार आता है ऐसे में मंगलवार का व्रत करना शुभ होता है. अगर कुंडली में मंगल के राहु के साथ होने से अंगारक योग बन रहा है. आपका स्वभाव गुस्से वाला है, तो ऐसे में मंगलवार का व्रत जरूर करना चाहिए. आपको हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए.

आप व्रत करने के लाभ के बारे में यहां जान सकते हैं. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: धोनी का जर्सी नंबर 7 है बेहद खास, इसी मूलांक के हैं MS Dhoni, इन लोगों पर किस्मत होती है मेहरबान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola