Kaalchakra: रात में किए इन कामों से बिगड़ सकती है आपकी किस्मत, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: आज 1 सितंबर 2026 के कालचक्र में आप उन गलतियों के बारे में जान सकते हैं. जिनके कारण किस्मत बिगड़ सकती है. आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. आइये प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Pandit suresh pandey.jpg

आज का कालचक्र (Pic Credit - News24)

विज्ञापन

Kaalchakra Today 1 September 2026: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. चतुर्थी तिथि का समापन सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर हो गया है. आज उदयातिथि के अनुसार, चतुर्थी तिथि मान्य रहेगी. इसके साथ ही अश्विनी नक्षत्र रात को 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. अश्विनी नक्षत्र के बाद भरणी नक्षत्र आरंभ होगा. वृद्धि योग रात को 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. इसके बाद ध्रुव योग रहेगा. बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा.

आज के कालचक्र में जानेंगे कि, रात में किन गलतियों को करने से बचना चाहिए. रात में किए गए इन कामों के कारण व्यक्ति जीवन में बर्बाद हो सकता है. इसके कारण किस्मत का साथ नहीं मिलता है. आज कई अशुभ समय भी रहने वाले हैं. राहुकाल दोपहर को 3 बजकर 32 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही यमगण्ड काल, विडाल योग और गुलिक काल प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन

रात में इन गलतियों को न करें

रात को परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए. इसके कारण नकारात्मक शक्तियां आपकी ओर आकर्षित होती हैं. रात को आपको हाथ-पैर और मुंह धोकर सोना चाहिए. आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे बुरे सपने आ सकते हैं. इससे बुरी सपने नहीं आएंगे और आपको अच्छी नींद आएगी. रात में श्मशान घाय या कब्रिस्तान के पास से नहीं गुजरना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी जगह पर नकारात्मक शक्तियों का वास होता है. यह व्यक्ति को प्रभावित कर सकती हैं.

अगर घर के आसपास श्मशान घाट है, तो घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ तुलसी के पौधे रखने चाहिए. घर की वास्तु का ध्यान रखना चाहिए. आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा रखें. इसके बाद भी आपके मन पर इसका असर नहीं होगा. रात को पेड़ के नीचे नहीं बैठना चाहिए. खासकर पीपल, इमली और बरगद के पेड़ के नीचे बैठने से बचें. इसके कारण आपके ऊपर नकारात्मक असर हो सकता है.

आपको रात को किन गलतियों को करने से बचना चाहिए. इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ