Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत को काफी कठिन माना जाता है, जो संतानवती महिलाओं द्वारा रखा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, संतानवती महिलाएं यदि सच्चे मन से जितिया का व्रत रखती हैं और तीन दिनों तक कठिन नियमों का पालन करती हैं तो उन्हें भगवान जीमूतवाहन की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही बच्चों की लंबी आयु, खुशहाल जीवन और तरक्की का आशीर्वाद मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से लेकर नवमी तिथि तक जीवित्पुत्रिका यानी जितिया व्रत चलता है, जिसका मुख्य उपवास अष्टमी तिथि पर रखा जाता है. अष्टमी तिथि पर निर्जला व्रत रखने के साथ-साथ ओठगन की रस्म की जाती है. इस बार 14 सितंबर 2025, वार रविवार को जितिया व्रत रखा जाएगा. इससे एक दिन पहले 13 सितंबर को नहाय खाय होगा, जबकि 15 सितंबर को सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जितिया व्रत के दिन दान करना भी शुभ होता है. इससे न सिर्फ भगवान जीवित्पुत्रिका की विशेष कृपा प्राप्त होती है, बल्कि पुण्य मिलता है और पूर्ण से पूर्ण जन्मों के पाप नष्ट होते हैं. आइए जानते हैं जितिया व्रत के शुभ दिन महिलाओं को अपने बच्चों की राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए.
मेष राशि
जितिया व्रत के दिन भगवान जीमूतवाहन की पूजा करने के बाद और व्रत का पारण करने से पहले मेष राशि के जातक किसी जरूरतमंद को सरसों के तेल का दान करें. इससे आपको नकारात्मक चीजों से मुक्ति और पुण्य मिलेगा.
वृषभ राशि
यदि आपके बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है तो जितिया व्रत के दिन भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें. पूजा करने के बाद तिल के तेल की बोतल लें, उस पर अपने बच्चे का हाथ लगाएं और फिर उसे किसी जरूरतमंद को दान दें. इससे आपके बच्चे को नजर नहीं लगेगा और सेहत में सुधार होने लगेगा.
मिथुन राशि
संतान की तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जितिया व्रत के शुभ दिन माताएं भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें. साथ ही अपने बच्चे की नजर उतारें और धन का दान करें.
कर्क राशि
यदि आपका बच्चा आपकी बात नहीं मानता है या हर समय गलत चीजों की जिद्द करता है तो सच्चे मन से इस शुभ दिन भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें. साथ ही उन्हें ठेकुआ या अरबी के पत्तों की सब्जी का भोग लगाएं. साथ ही उनके नाम पर धन का दान करें. इस उपाय से बच्चे के स्वभाव में बदलाव आएगा और वो गलत संगत में फंसने से बचेगा.
सिंह राशि
जितिया व्रत के दिन भगवान जीमूतवाहन की पूजा करने के बाद अपने बच्चे के नाम पर धन का दान करें. इससे न सिर्फ आपको पुण्य मिलेगा, बल्कि उनके जीवन में आ रही परेशानियां भी कम होने लगेंगी.
कन्या राशि
संतान की लंबी आयु के लिए जितिया व्रत के पावन दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अनाज का दान करना शुभ रहेगा. इसी के साथ आप धन का दान भी कर सकते हैं.
तुला राशि
जितिया व्रत के पावन दिन आपके लिए धन का दान करना शुभ रहेगा. इसी के साथ भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें और उन्हें दही-चिउड़ा का भोग लगाएं.
वृश्चिक राशि
संतान की तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य के लिए माताएं इस दिन व्रत रखें और अपने बच्चे के हाथ पर लाल रंग का कलावा बांधें. इसी के साथ धन का दान करें. इससे आपकी इच्छा जल्द पूरी हो सकती है.
धनु राशि
यदि आपके बच्चे का स्वभाव चिड़चिड़ा है या वो आपकी बात नहीं सुनता है तो जितिया व्रत के दिन सच्चे मन से भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें. साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे घी का एक दीपक जलाएं और गरीबों को अन्न का दान करें.
ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat 2025: 13 सितंबर को नहाय खाय से शुरू होगा जितिया व्रत, जानें 3 दिन की पूजा के महत्व
मकर राशि
यदि आपके बच्चे को करियर में सफलता नहीं मिल रही है या बार-बार उसकी तबीयत खराब हो जाती है तो इस शुभ दिन भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें. साथ ही गरीबों को चावल की खीर का दान करें. इससे आपके पूरे परिवार को पुण्य मिलेगा और भगवान की कृपा से बच्चे की सेहत व करियर में सुधार होने लगेगा.
कुंभ राशि
जितिया व्रत की पूजा के बाद आपके लिए मीठे फलों का दान करना शुभ रहेगा. दान करते समय अपने बच्चे की अच्छी सेहत और खुशहाल जीवन की कामना करें. यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी.
मीन राशि
यदि आपके बच्चे को बार-बार नजर लगती है या वो ज्यादा समय तक खुश नहीं रह पाता है तो जितिया का व्रत रखें. पूजा करने के बाद एक ताजा फल लें. उसे अपने बच्चे के सिर से आठ बार घुमाकर दान कर दें. इससे उनकी रक्षा होगी और बार-बार नजर नहीं लगेगी.
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 13 सितंबर को 6 राशियों के प्रेम जीवन में बढ़ेंगी खुशियां, सूर्य-बुध और मंगल रहेंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
16 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
22 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines