---विज्ञापन---

Religion

India AI Impact Summit 2026: एआई समिट से पहले पीएम मोदी ने साझा किया खास ‘श्लोक’, बताया भारत का सामर्थ्य

India AI Impact Summit 2026: नई दिल्ली में होने जा रहे India AI Impact Summit 2026 से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर प्रेरक श्लोक साझा कर भारत की एआई शक्ति और युवाओं के सामर्थ्य को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया का टेक भविष्य अब भारत की दिशा में मुड़ रहा है? जानें इस श्लोक का अर्थ और मायने।

Author Written By: Shyamnandan Updated: Feb 16, 2026 09:32
India-AI-Impact-Summit-2026

India AI Impact Summit 2026: भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (India AI Impact Summit 2026) को लेकर देशभर में भारी उत्साह है। इस बड़े वैश्विक आयोजन से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह प्रत्येक नागरिक के लिए गर्व का क्षण है कि पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर चर्चा के लिए भारत की ओर देख रही है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक खास श्लोक साझा किया है। उन्होंने इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चर्चा के लिए भारत की ओर देख रही है। यह केवल तकनीक का कार्यक्रम नहीं है। यह भारत के युवाओं की क्षमता का वैश्विक मंच पर सम्मान है।

---विज्ञापन---

PM ने संस्कृत श्लोक से दिया गहरा संदेश

अपनी बात को मजबूती देने के लिए पीएम मोदी ने एक प्रेरक श्लोक साझा किया:

---विज्ञापन---

“दाने तपसि शौचं च विज्ञानं विनये नये।
विस्मयो न हि कर्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा॥”

यह श्लोक चाणक्यनीतिदर्पण ग्रंथ के 14वें अध्याय का 8वां श्लोक है, जिसका अर्थ है: ‘दान, तप, पवित्रता, विज्ञान, विनय और नीति जैसे गुणों पर आश्चर्य नहीं करना चाहिए। यह धरती अनेक रत्नों से भरी हुई है।’

श्लोक का भावार्थ

जब समाज में त्याग, अनुशासन, स्वच्छ आचरण और ज्ञान का संगम होता है, तब असाधारण परिणाम सामने आते हैं। प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि भारत की धरती सदैव प्रतिभाओं से भरी रही है। आज के दौर में हमारे युवा और उनकी एआई क्षमता ही वे आधुनिक रत्न हैं, जो विश्व को नए समाधान दे रहे हैं।

जताया युवाओं पर भरोसा

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनियाभर से विशेषज्ञों का भारत आना इस बात का प्रमाण है कि देश वैश्विक विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। भारत के पास विशाल और कुशल युवा कार्यबल है। ये युवा केवल तकनीक का उपयोग नहीं कर रहे, बल्कि स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के लिए नए मॉडल तैयार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Samudri Namak ke Upay: बेडरूम को रखें नेगेटिव एनर्जी से फ्री, करें कपूर और समुद्री नमक के ये असरदार उपाय

First published on: Feb 16, 2026 09:14 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.